न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » हंगामा » मंगलौर में कार से टकराई कांवड़, बिफरे कांवड़ियों ने परिवार पर बरसाए डंडे, पुलिस ने बचाई जान

मंगलौर में कार से टकराई कांवड़, बिफरे कांवड़ियों ने परिवार पर बरसाए डंडे, पुलिस ने बचाई जान

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान एक बड़ा बवाल हो गया। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की काफिले से एक कार टकरा गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। टक्कर होते ही आक्रोशित कांवड़ियों ने कार को चारों तरफ से घेर लिया और कार में सवार परिवार पर डंडों से हमला कर दिया। इस अचानक हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर भगदड़ जैसे हालात बन गए।घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से हालात को काबू में लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार सवार परिवार को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला और उनकी जान बचाई। इस दौरान कई लोगों को चोटें भी आई हैं, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे और तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। बाद में कांवड़ियों के काफिले को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कांवड़ियों की भीड़ और डंडों से हमला करते हुए लोग साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान की जा रही है।

कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिससे प्रशासन की चुनौती भी बढ़ती जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है और किसी भी अफवाह से बचने को कहा है।

ALSO READ  जाम में फंसी एम्बुलेंस, बहादराबाद में ड्राइवर ने कांस्टेबल से की बदतमीजी – चौक पर हंगामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 6
Users Today : 269
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 6
Users Today : 269
Users Yesterday : 930