(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरिद्वार दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की।
मध्य हरिद्वार स्थित चंद्राचार्य चौक पर जब कांग्रेसियों का जत्था कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ा,
तो पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया। विरोध को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठाकर स्थल से दूर ले जाया ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बन सके।
मुख्यमंत्री धामी ने आज हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा पूजन के साथ ‘नदी उत्सव’ का शुभारंभ किया।
इसके बाद वे ऋषिकुल मैदान में आयोजित ‘विकास संकल्प पर्व’ में हिस्सा लेकर जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही,
जबकि कांग्रेस ने सरकार के चार साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया।








































Users Today : 11
Users Yesterday : 728






