न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » भूमिका » “बाढ़ आपदा की माकड्रिल में रेडक्रास स्वयंसेवकों ने निभाई अहम भूमिका, जिला प्रशासन को दिया भरपूर सहयोग”

“बाढ़ आपदा की माकड्रिल में रेडक्रास स्वयंसेवकों ने निभाई अहम भूमिका, जिला प्रशासन को दिया भरपूर सहयोग”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन डॉ. नरेश चौधरी के संयोजन में गंगा का जल स्तर बढ़ने से संभावित बाढ़ आपदा को लेकर माकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में इंडियन रेडक्रास स्वयंसेवकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। माकड्रिल के दौरान स्वयंसेवकों ने समय पर घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया और उन्हें शीघ्र अस्पताल पहुंचाने में सहायता की।डॉ. नरेश चौधरी ने बताया कि आपदा की स्थिति में रेडक्रास स्वयंसेवक पूरी तत्परता से जनमानस की सुरक्षा हेतु कार्यरत रहते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को आश्वासन दिया कि रेडक्रास द्वारा समय-समय पर आपदा जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, जिससे जन, धन और पशुधन की हानि को न्यूनतम किया जा सके।

मॉक अभ्यास में स्वयंसेवक अंकुश रावत, मनजीत, केशव, गगन, भावेश, सृष्टि, संध्या, लक्ष्मी, कोमल मंडल, यशिका, पूनम, रोहण, मनोज, अंशिका गहलोत, दीक्षा, परमजीत कौर, हिमानी बिष्ट, वंशिका चुघ और भूमिका शाह ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रशासन एवं स्वयंसेवकों की संयुक्त तैयारियों से आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

ALSO READ  भारत को स्पोर्ट्स सुपर पावर बनाने में उत्तराखंड की बड़ी भूमिका : रेखा आर्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 5 1
Users Today : 304
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 5 1
Users Today : 304
Users Yesterday : 930