न्यूज़ फ्लैश
Haridwar”सुरक्षा एनक्लेव से अहमदपुर ग्रांट तक जलभराव पर प्रशासन सख्त, स्थायी समाधान को बनेगा पंपिंग स्टेशन और 700 मीटर नाला” “श्रमिकों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफा! कल्याणकारी योजनाओं की सौगात के साथ 2 मेडिकल मोबाइल वैन लॉन्च, अब दूरदराज में भी मुफ्त स्वास्थ्य जांच और इलाज” “सीएम धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, निधन पर जताया गहरा दुःख” Dehradun:”यूटीयू पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन! सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता गिरफ्तार, परीक्षा से पहले WhatsApp ग्रुप में भेजे थे सवाल” “Roorkee में जीएसटी विभाग की बड़ी छापेमारी, सिगरेट-पटाखा कारोबारियों में मचा हड़कंप” Haridwar:कप्तान नवनीत सिंह का अपराधियों पर कड़ा प्रहार, कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर भी कसा शिकंजा—अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
Home » निर्देश » लक्सर में युवाओं की खुलेआम फायरिंग का वीडियो वायरल, अवैध हथियारों के बढ़ते चलन से दहशत, पुलिस ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश

लक्सर में युवाओं की खुलेआम फायरिंग का वीडियो वायरल, अवैध हथियारों के बढ़ते चलन से दहशत, पुलिस ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की के लक्सर क्षेत्र में युवाओं द्वारा अवैध हथियारों से फायरिंग करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गनोली गांव का सामने आया है, जहां युवाओं द्वारा फायरिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक खुलेआम अवैध हथियारों से हवाई फायरिंग कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है।

एसपी देहात शेखरचन्द सुयाल ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जल्द ही कार्यवाही का आश्वासन दिया है। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को आरोपियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

पुलिस की प्राथमिकता अब आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार करना है, ताकि ऐसे मामलों पर सख्ती से लगाम लगाई जा सके। वहीं, आम जनता में भी इस तरह की घटनाओं को लेकर चिंता बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 4 1 5
Users Today : 162
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 4 1 5
Users Today : 162
Users Yesterday : 729