न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 92 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले; कई थानों की कमान बदली BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अधिकारियों के तबादले; कई जिलों को मिले नए कप्तान BIG BREAKING:: 37 शिक्षा बोर्डों का हरिद्वार में महामंथन! डिग्री नहीं, संस्कारवान नागरिक बनाने पर जोर; रामदेव से लेकर धन सिंह रावत तक ने रखी भविष्य की शिक्षा पर बड़ी बात BIG BREAKING:: मंगलौर को विकास की बड़ी सौगात! लिब्बरहेड़ी में कन्या डिग्री कॉलेज, गंगनहर पर नए पुल समेत कई घोषणाओं से सीएम धामी ने भरी विकास की हुंकार BIG BREAKING:: भूकंप-अग्निकांड से बचाव का ‘महा अभ्यास’! हरिद्वार के 6 स्कूलों में मॉक ड्रिल, रेस्क्यू और सुरक्षित निकासी का प्रशिक्षण BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर CM धामी का एक्शन मोड, अधिकारियों को दो टूक निर्देश—समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं!
Home » कार्यवाही » हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी: HMT ग्रांड होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार – एसएसपी डोबाल के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी: HMT ग्रांड होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार – एसएसपी डोबाल के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार शहर में होटलों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अवैध धंधे पर हरिद्वार पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अवैध गतिविधियों पर सख्ती के स्पष्ट निर्देशों के बाद पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में दिनांक 01 जुलाई 2025 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और थाना सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने HMT ग्रांड होटल पर बड़ी छापेमारी कर एक सक्रिय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।छापेमारी के दौरान होटल से चार महिलाएं और तीन पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ के बाद सामने आया कि होटल की आड़ में लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। इस अवैध रैकेट का संचालन दलाल नितिन कर रहा था, जो विभिन्न राज्यों से लड़कियों को बहला-फुसलाकर यहां लाता था और उन्हें देह व्यापार में धकेल देता था। बताया जा रहा है कि नितिन का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।

पुलिस टीम ने मौके से भारी मात्रा में नकदी, आपत्तिजनक वस्तुएं और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ भी बरामद की हैं, जो इस गोरखधंधे में संलिप्तता को और पुष्ट करती हैं। वहीं होटल संचालक मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

पुलिस द्वारा इस मामले में थाना सिडकुल में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच तेजी से की जा रही है ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

ALSO READ  IPS तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में बड़ी कामयाबी: वंदे भारत से देहरादून लायी जा रही स्मैक के साथ 'बंटी-बबली' गिरफ़्तार, नशे की साज़िश नाकाम

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

AHTU टीम हरिद्वार:

  1. महिला उप निरीक्षक रखी रावत
  2. हेड कांस्टेबल राकेश कुमार
  3. कांस्टेबल दीपक

थाना सिडकुल टीम:

  1. एसआई नरेंद्र
  2. एलएसआई मीनाक्षी
  3. आरक्षी अनिल कंडारी
  4. आरक्षी सुनील सैनी
  5. आरक्षी कुलदीप

हरिद्वार पुलिस की इस तत्परता और कुशल कार्यप्रणाली की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है। एसएसपी डोबाल का यह निर्देश कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अब धरातल पर साफ दिखाई दे रहा है। यह कार्रवाई अन्य ऐसे होटलों और अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है जो अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं।

हरिद्वार पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करती है, बल्कि समाज में फैल रही इस तरह की बुराइयों के खिलाफ एक सशक्त कदम भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 8 2 2 6
Users Today : 311
Users Yesterday : 378
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 8 2 2 6
Users Today : 311
Users Yesterday : 378