न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » दरबार » जन सुनवाई में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सुनीं 32 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही हुआ निस्तारण

जन सुनवाई में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सुनीं 32 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही हुआ निस्तारण

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 30 जून 2025 – जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित इस जन सुनवाई में 32 लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं और मांगें दर्ज कराईं। इनमें मुख्य रूप से विद्युत कनेक्शन, अतिक्रमण, भूमि पैमाईश, जलभराव, शराब व जुए की रोकथाम, मकान खाली कराने, शस्त्र लाइसेंस, और चकबंदी त्रुटियों से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं।जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन मामलों का निस्तारण तत्काल नहीं हो सका है, उन्हें संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर भेजा जा रहा है और समयबद्ध समाधान की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रमुख शिकायतकर्ताओं में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव अफाक अली, राजेन्द्र कटारिया, प्रमोद कुमार, भुवन विक्रम डबराल, रेखा रानी और अन्य लोग शामिल रहे।

जनसुनवाई में जलभराव, सड़क मरम्मत, अवैध अतिक्रमण हटाने, मोबाइल टावर रोकने, और सीवरेज सुधार से संबंधित मांगें भी प्रमुखता से उठीं।

बैठक में अपर एसीपी सदर जितेन्द्र चौधरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, अधिशासी अभियंता दीपक सैनी, एआरटीओ नेहा झा, आरटीओ कृष्ण चंद्र पलारिया समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  जनता की फरियाद पर जिलाधिकारी की सख्त सुनवाई: 89 समस्याएं दर्ज, 42 का मौके पर समाधान, बाकी पर अफसरों को फटकार के साथ त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 4 9
Users Today : 794
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 4 9
Users Today : 794
Users Yesterday : 1179