न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » राजधानी देहरादून में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश: चमोली निवासी ने लीज पर लेकर गेस्ट हाउस में चलाया सेक्स रैकेट, पुलिस की छापेमारी में 6 गिरफ्तार

राजधानी देहरादून में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश: चमोली निवासी ने लीज पर लेकर गेस्ट हाउस में चलाया सेक्स रैकेट, पुलिस की छापेमारी में 6 गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून पुलिस ने राजा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एसएसपी देहरादून को गोपनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि “आशियाना गेस्ट हाउस” में महिलाओं व युवतियों से अनैतिक देह व्यापार करवाया जा रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) व कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने 28 जून की रात छापा मारा।

छापेमारी के दौरान गेस्ट हाउस के कमरों से दो पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गईं। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पुलिस ने मौके से कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें होटल का मैनेजर भी शामिल है। इनके खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3/4/5/6/7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पूछताछ में पता चला कि गेस्ट हाउस को नरेंद्र सिंह रावत निवासी चमोली द्वारा लीज पर लिया गया था और वहीं से यह रैकेट संचालित हो रहा था। आरोपी बाहरी राज्यों से महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों को फोन के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराते थे और कमीशन लेते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तराखंड के निवासी शामिल हैं। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

 

ALSO READ  "मृतक को जिंदा दिखाकर जमीन हड़पने की साजिश का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार; बाकी फरार"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 1
Users Today : 261
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 1
Users Today : 261
Users Yesterday : 861