न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » क्राइम » रुद्रपुर: STF और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 434 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

रुद्रपुर: STF और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 434 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार


(शहजाद अली हरिद्वार)रुद्रपुर में STF कुमाऊं यूनिट और थाना पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी कामयाबी मिली है।

गुरुवार देर रात मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 434.748 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू पुत्र रहमत अली (उम्र 34 वर्ष), निवासी ग्राम बेलवा, थाना फरधान, जिला लखीमपुरखीरी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी गांजे की यह बड़ी खेप कैंटर वाहन से ऊधमसिंहनगर ले जा रहा था। पूछताछ में राजू ने खुलासा किया कि वह यह गांजा सुरेश गुप्ता के कहने पर बेचने के लिए ले जा रहा था।

STF और स्थानीय पुलिस की यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

ALSO READ  धनपुरा में गोदाम विस्फोट, दो घायल – भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी सामग्री बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 3
Users Today : 20
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 3
Users Today : 20
Users Yesterday : 728