न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! मिठाई-डेयरी दुकानों पर छापेमारी, 5 नमूने सील, दो निर्माण इकाइयों को थमाया नोटिस BIG BREAKING:: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन का बड़ा संदेश—‘विविधता हमारी पहचान, एकता हमारी ताकत’, लोक भवन में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प! BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का महाचेकिंग अभियान! 137 वाहनों के चालान, 22 बसों पर कार्रवाई, बिना हेलमेट वालों पर भी चला विभाग का डंडा BIG BREAKING:: हरिद्वार में नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजा! एडीएम जितेंद्र कुमार सख्त, नशा मुक्ति केंद्रों का होगा औचक निरीक्षण, स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में स्वच्छता का महाअभियान, हरकी पैड़ी पर हजारों लोगों ने उठाई झाड़ू, मेलाधिकारी सोनिका ने भी किया श्रमदान BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर भी नहीं भूले गुरुजनों का सम्मान! धामी ने शिक्षकों के छुए चरण, वर्षों बाद गुरु-शिष्य का मिलन देख भावुक हुए लोग
Home » अतिक्रमण » कांवड़ यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर प्रशासन मुस्तैद, अवैध अतिक्रमणों पर चला बुलडोजर

कांवड़ यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर प्रशासन मुस्तैद, अवैध अतिक्रमणों पर चला बुलडोजर

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड में आगामी 11 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने मेला क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और अतिक्रमण जैसी प्रमुख चुनौतियों को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खासतौर पर मेला क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में रोड़ी बेलवाला मैदान, सीसीआर आदि क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारियों ने गंदगी और कचरे को हटाकर क्षेत्रों की सफाई की।जिलाधिकारी ने मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार समेत संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में स्वच्छता के स्तर में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन क्षेत्रों में गंदगी जमा है, उन्हें एक सप्ताह के भीतर पूरी तरह साफ किया जाए।इसके साथ ही मेला क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई भी की गई। बिना अनुमति के लगाए गए खोखे, फड़ और ठेलियों को प्रशासन ने हटाया। अधिकारियों ने बताया कि अक्सर अवैध दुकानों के कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही में बाधा आती है और यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इसलिए मेला क्षेत्र में किसी भी स्थिति में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जिलाधिकारी ने नगर निगम, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे मेला क्षेत्र की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें और सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थान पर फिर से अतिक्रमण न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुनः अवैध रूप से दुकानें लगाई गईं तो संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान हरकी पैड़ी, चमगादड़ टापू, पंतद्वीप मैदान, पुलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने की योजना पर भी चर्चा की गई। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर श्रद्धालु को सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता का अनुभव मिले।

इस मौके पर मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एचआरडीए सचिव मनीष सिंह, उप जिलाधिकारी जितेंद्र चौधरी, तहसीलदार सचिन कुमार, एसएनए ऋषभ उनियाल, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, एसएचओ नगर कोतवाली रितेश शाह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

राज्य सरकार और जिला प्रशासन की प्राथमिकता यही है

कि इस वर्ष की कांवड़ यात्रा श्रद्धालुओं के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम अनुभव बने।

ALSO READ  हरिद्वार में धामी सरकार की सख्ती: कुंभ भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 5 1 2
Users Today : 672
Users Yesterday : 731
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 5 1 2
Users Today : 672
Users Yesterday : 731