न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » देश » प्रदेश में नई शराब की दुकानों पर रोक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा निर्णय

प्रदेश में नई शराब की दुकानों पर रोक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा निर्णय

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में नई शराब की दुकानों के खोलने पर फिलहाल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय को इस संबंध में कई शिकायतें प्राप्त होने के बाद उन्होंने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि जनभावनाओं का सम्मान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में सामाजिक समरसता एवं शांति बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, और सरकार किसी भी ऐसे निर्णय से बचेगी जो आमजन के हितों के विरुद्ध हो।

मुख्य सचिव को निर्देशित किया गया है कि जब तक इस विषय पर विस्तृत समीक्षा नहीं हो जाती, तब तक नई मदिरा दुकानों के संचालन की स्वीकृति ना दी जाए।

सरकार के इस निर्णय की कई सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने सराहना की है। इससे यह संकेत भी गया है कि जनप्रतिनिधि लोगों की आवाज़ सुनने को लेकर गंभीर हैं।

ALSO READ  गन्ना आयुक्त चंद्र सिंह धर्मशक्तू को हटाया गया, कर्मचारियों में खुशी की लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 2
Users Today : 939
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 2
Users Today : 939
Users Yesterday : 728