न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक BIG BREAKING:ऑरेंज अलर्ट से उत्तराखंड में बढ़ी सतर्कता, SDRF हाई अलर्ट पर—सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने टीमों की तैयारियों का लिया जायजा
Home » क्राइम » सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ दून पुलिस का सख्त एक्शन, 255 पर कार्रवाई, 80 हजार से अधिक जुर्माना

सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ दून पुलिस का सख्त एक्शन, 255 पर कार्रवाई, 80 हजार से अधिक जुर्माना

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दून पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

आज दिनांक 10 अप्रैल को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने 255 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों और गाड़ियों में शराब पीते हुए पकड़ा। इन सभी को पुलिस बसों में बैठाकर थाने लाया गया, जहां पूछताछ के बाद उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस अधिनियम के तहत इन सभी के चालान काटे गए और कुल 80,250 रुपये जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके वाहन सीज किए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

दून पुलिस की इस सक्रियता से न केवल कानून व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है, बल्कि आमजन को भी एक सकारात्मक संदेश गया है।

ALSO READ  रुड़की: होटल में पुलिस की छापेमारी, नशे में पकड़े गए छात्र-छात्राएं, होटल सील की संस्तुति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 5 9 5
Users Today : 340
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 5 9 5
Users Today : 340
Users Yesterday : 1179