न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:प्रियंका गांधी से मिले हरीश रावत, उत्तराखंड के सियासी हालात और जनसरोकारों पर हुई अहम चर्चा BIG BREAKING:बहादराबाद के हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी से मचा हड़कंप, दानपात्र से साढ़े 3 लाख कैश और डेढ़ किलो चांदी के आभूषण गायब, दूसरी वारदात से श्रद्धालुओं में आक्रोश BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए” BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का अलर्ट! आज कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर!
Home » पहल » कांवड़ यात्रा को लेकर जिला पंचायत की बड़ी तैयारी: कांवड़ियों को हर किलोमीटर पर मिलेंगी सुविधाएं – किरण चौधरी

कांवड़ यात्रा को लेकर जिला पंचायत की बड़ी तैयारी: कांवड़ियों को हर किलोमीटर पर मिलेंगी सुविधाएं – किरण चौधरी

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। सावन माह में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर जिला पंचायत इस बार विशेष तैयारी में जुट गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कांवड़ पटरी मार्ग पर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए व्यापक योजना बनाई गई है।

उन्होंने बताया कि जल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, विश्राम स्थल और सुरक्षा जैसे आवश्यक प्रबंधों को प्राथमिकता दी जा रही है। जिला पंचायत की ओर से इस बार हर एक किलोमीटर पर सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो। इसके अलावा, मेडिकल शिविरों की संख्या बढ़ाई जाएगी और हर शिविर पर चिकित्सकों की टीम तैनात की जाएगी।

किरण चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा, ट्रैफिक कंट्रोल और विद्युत आपूर्ति जैसे जरूरी इंतजाम समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का विषय है और हरिद्वार में हर साल लाखों श्रद्धालु गंगाजल लेने आते हैं। ऐसे में प्रशासन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

इस बार जिला पंचायत की सक्रिय भागीदारी से उम्मीद जताई जा रही है कि कांवड़ यात्रा पहले से अधिक व्यवस्थित, शांतिपूर्ण और सुविधाजनक रहेगी।

ALSO READ  "बड़ी पहल: अब रूड़की कोर्ट में मिलेगा मुफ्त कानूनी सहारा! लीगल एड हेल्प डेस्क का शुभारंभ, हरेला पर जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 9 7 7
Users Today : 469
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 9 7 7
Users Today : 469
Users Yesterday : 1253