न्यूज़ फ्लैश
“सुमन नगर में सरकारी जमीन पर फिर नजर! वन भूमि और सिंचाई विभाग की संरक्षित पट्टी में अवैध रास्ता बनाने की कोशिश से हड़कंप” “उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!” “कुंभ 2027 की तैयारी में हरित क्रांति! विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का महाअभियान, हजारों पौधों से सजेंगे घाट और सड़कें” “कांवड़ यात्रा और कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट!डीएम मयूर दीक्षित पहुंचे निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर, बोले— 30 जून तक हर हाल में पूरा करें काम, नहीं चलेगी कोई ढिलाई!” “देहरादून में डीएम का बड़ा एक्शन: धीमी रफ्तार पर यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोका, 5 दिन में भूमिगत बिजली लाइन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम!” “वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज”
Home » निर्देश » “बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और बाल विवाह पर सख्त निर्देश: जिलाधिकारी ने दिए स्कूल न आने वाले बच्चों की ट्रैकिंग और त्वरित रेस्क्यू के आदेश”

“बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और बाल विवाह पर सख्त निर्देश: जिलाधिकारी ने दिए स्कूल न आने वाले बच्चों की ट्रैकिंग और त्वरित रेस्क्यू के आदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार।राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पैन इंडिया अभियान के अंतर्गत बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और बाल विवाह पर नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे बच्चे जो लगातार विद्यालय नहीं आ रहे हैं, उनकी ट्रैकिंग अनिवार्य रूप से की जाए। बच्चों के स्कूल से बाहर रहने की स्थिति में उनके बाल श्रम में लिप्त होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, ऐसे में शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है कि वे स्कूलों में उपस्थिति सुनिश्चित करें और अनुपस्थित बच्चों को चिन्हित कर जांच करें।जिलाधिकारी ने स्ट्रीट चिल्ड्रन और भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान और ट्रैकिंग कर उन्हें रेस्क्यू कर विद्यालयों से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही बाल श्रम और बाल विवाह के मामलों में तत्काल कार्यवाही करने और बाल श्रम जिला कार्यबल को सख्ती से छापेमारी करने के आदेश भी दिए।

बैठक में श्रम विभाग द्वारा बताया गया कि 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक कुल 18 बाल श्रमिक और 1 किशोर श्रमिक चिन्हित किए गए हैं। वहीं, अप्रैल 2025 से अब तक दो और बच्चे श्रम करते हुए पाए गए हैं। इन बच्चों को शिक्षा से जोड़ने हेतु प्रक्रिया जारी है।

सचिव डीएलसीए सिमरनजीत कौर ने निर्देश दिए कि सभी कारखानों से शपथपत्र लिया जाए कि वहां कोई बाल श्रमिक कार्यरत नहीं है। 14 से 18 वर्ष के किशोरों से केवल सुरक्षित कार्य ही कराए जाएं और उन्हें वयस्क की तरह वेतन दिया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, सीएमओ डॉ. आरके सिंह, स्टेट कोऑर्डिनेटर गजेंद्र नौटियाल, सीओ एसपी बडोनी, डीपीओ अविनाश सिंह भदौरिया, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल पुरोहित, एसएनए ऋषभ उनियाल समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

166 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 0 5 7
Users Today : 28
Users Yesterday : 757

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 0 5 7
Users Today : 28
Users Yesterday : 757