न्यूज़ फ्लैश
“हरकी पौड़ी की सफाई पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों से कूड़ा-अतिक्रमण हटाने को दिए कड़े निर्देश” “देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, चैन स्नैचर आकाश उर्फ ‘तमंचा’ पैर में गोली लगने से घायल; तमंचा और लूटी चैन बरामद” “निरस्त फर्म को 7.72 लाख का भुगतान पड़ा भारी! ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अजय कुमार निलंबित, जांच के आदेश से मचा हड़कंप” “कांवड़ मेला सफल होने पर सुशील राठी ने थपथपाई प्रशासन की पीठ, बोले—श्रद्धालुओं की सेवा-सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता” “लक्सर में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय किन्नर की मौत, मौके पर मचा हड़कंप” “सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ किया जागरूक”
Home » मुसीबत » सम्राट पृथ्वीराज चौहान चौक पर जाम बना ग्रामवासियों की बड़ी मुसीबत, बहादराबाद की जीवनरेखा बन चुका यह चौराहा मांग रहा है स्थायी समाधान

सम्राट पृथ्वीराज चौहान चौक पर जाम बना ग्रामवासियों की बड़ी मुसीबत, बहादराबाद की जीवनरेखा बन चुका यह चौराहा मांग रहा है स्थायी समाधान

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार जनपद के बहादराबाद क्षेत्र स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान चौक पर जाम की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। यह चौक, बहादराबाद बाजार, आस-पास के गांवों और हरिद्वार-रुड़की मुख्य मार्ग को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण चौराहा है, जहां सुबह-शाम भारी वाहनों, स्कूल बसों, ऑटो और दोपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जाम के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। न तो यहां ट्रैफिक पुलिस की उचित तैनाती है और न ही ट्रैफिक सिग्नल। कई बार तो जाम इतना भीषण हो जाता है कि लोगों को एक किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है।

ग्राम वासियों ने कई बार प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस चौक पर ट्रैफिक पुलिस की स्थायी व्यवस्था की जाए, फ्लाईओवर या चौड़ीकरण पर विचार हो,

और सीसीटीवी व संकेत बोर्ड लगाए जाएं। परंतु अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

जनता अब सवाल कर रही है – “कब मिलेगा इस जाम से निजात?” प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द हस्तक्षेप की उम्मीद की जा रही है ताकि यह महत्वपूर्ण चौक यातायात के लिए सुगम बन सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 6 5 9 9
Users Today : 225
Users Yesterday : 919
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 6 5 9 9
Users Today : 225
Users Yesterday : 919