न्यूज़ फ्लैश
“झबरेड़ा में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर शिकंजा, वाहन सीज होते ही मचा हड़कंप” “कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मेलाधिकारी सोनिका का सख्त फरमान—‘काम युद्धस्तर पर हो, समयसीमा से खिलवाड़ बिल्कुल नहीं!’” “हरकी पौड़ी की सफाई पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों से कूड़ा-अतिक्रमण हटाने को दिए कड़े निर्देश” “देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, चैन स्नैचर आकाश उर्फ ‘तमंचा’ पैर में गोली लगने से घायल; तमंचा और लूटी चैन बरामद” “निरस्त फर्म को 7.72 लाख का भुगतान पड़ा भारी! ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अजय कुमार निलंबित, जांच के आदेश से मचा हड़कंप” “कांवड़ मेला सफल होने पर सुशील राठी ने थपथपाई प्रशासन की पीठ, बोले—श्रद्धालुओं की सेवा-सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » आयोजन » “एक देश, एक विधान की भावना को जीवन में उतारने वाले राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि स्वरूप बलिदान दिवस का आयोजन”

“एक देश, एक विधान की भावना को जीवन में उतारने वाले राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि स्वरूप बलिदान दिवस का आयोजन”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित पुरानी वैश्य पंचायती धर्मशाला में जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भाजपा ने बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका ‘एक देश, एक विधान’ का नारा केवल राजनीतिक विचार नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा की पुकार था। उन्होंने कहा कि उनका बलिदान आज भी देश को दिशा देता है।रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने डॉ. मुखर्जी को दूरदर्शी और दूरगामी सोच वाला नेता बताया, जिनकी नीतियाँ आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि उनके विचारों के कारण ही आज भाजपा केंद्र में लगातार तीसरी बार सत्ता में है।

कार्यक्रम में कई प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें सुशील चौहान, रीता चमोली, विपिन शर्मा, वरुण वशिष्ठ, मोहित शर्मा और अन्य शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 6 7 2 2
Users Today : 348
Users Yesterday : 919
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 6 7 2 2
Users Today : 348
Users Yesterday : 919