न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए” BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का अलर्ट! आज कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला
Home » Uncategorized » ???? बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक – जानिए पूरा मामला

???? बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक – जानिए पूरा मामला

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह फैसला आरक्षण रोटेशन प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई के बाद लिया गया।

???? क्या है पूरा मामला?

बागेश्वर निवासी गणेश दत्त कांडपाल सहित अन्य याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा कि –

  • सरकार ने 9 जून 2025 को पंचायत चुनावों के लिए नई नियमावली जारी की।
  • 11 जून को पुराने आरक्षण रोटेशन को शून्य घोषित कर नया रोटेशन लागू करने का फैसला लिया गया।
  • इससे कई सीटें लगातार आरक्षित रहती हैं, जिससे कई लोग चुनाव लड़ने से वंचित हो जाते हैं।

⚖️ कोर्ट की टिप्पणी व फैसला

मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक महरा की खंडपीठ ने कहा:

  • सरकार द्वारा अपनाई गई आरक्षण प्रक्रिया नियमों के अनुरूप नहीं है
  • कोर्ट ने पहले ही सरकार को स्थिति स्पष्ट करने को कहा था, लेकिन सरकार संतोषजनक जवाब देने में विफल रही
  • मामला लंबित होने के बावजूद सरकार ने चुनावी तिथि घोषित कर दी, जो न्यायिक प्रक्रिया का उल्लंघन है।
  • इसलिए, कोर्ट ने पूरे पंचायत चुनावी कार्यक्रम पर रोक लगा दी और सरकार से विस्तृत जवाब माँगा है।

????️ क्या थी चुनाव की योजना?

  • 21 जून को सरकार ने अधिसूचना जारी कर पंचायत चुनाव की तिथियाँ घोषित की थीं।
  • चुनाव दो चरणों में प्रस्तावित थे और 19 जुलाई को मतगणना होनी थी।
  • हरिद्वार को छोड़कर राज्य के अन्य 12 जिलों में चुनाव होने थे।

???? अब क्या होगा?

  • चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है
  • सरकार को हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करना होगा
  • जब तक कोर्ट से कोई नया आदेश नहीं आता, तब तक पंचायत चुनाव नहीं होंगे।
ALSO READ  "हरिद्वार को मिला नया नेतृत्व: मयूर दीक्षित बने जिलाधिकारी, पारदर्शी प्रशासन की उम्मीद"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 3 5
Users Today : 327
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 3 5
Users Today : 327
Users Yesterday : 1253