न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में बारिश का रेड अलर्ट! 18 जुलाई को सभी स्कूल बंद, जिलाधिकारी का बड़ा आदेश” “निर्माण में ढिलाई अब नहीं चलेगी! अधूरे स्कूल भवनों पर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का बड़ा एक्शन, बोले— समय पर काम पूरा करो, नहीं तो ठेकेदारों से छिनेंगे निर्माण कार्य” “हरेला पर हरियाली का महाअभियान: मंत्री प्रदीप बत्रा संग जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने लगाया पौधा, हरित उत्तराखंड का लिया संकल्प” “सेवा, संस्कार और समर्पण का नया संकल्प: भारत विकास परिषद भेल शाखा की नई टीम ने संभाली कमान, समाजहित के कार्यों को देंगे नई उड़ान” “उत्तराखंड को पीएम मोदी की बड़ी सौगात! 19 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित, विकास की रफ्तार को मिले नए पंख” “हरिद्वार में कांवड़ मेला-2026 को लेकर हाई लेवल बैठक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 7 राज्यों के साथ सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन पर बनाई संयुक्त रणनीति”
Home » निर्देश » चारधाम यात्रा विशेष: पूजा नंदा ने रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देश

चारधाम यात्रा विशेष: पूजा नंदा ने रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। आगामी चारधाम यात्रा और समर वेकेशन को देखते हुए रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति की सदस्य श्रीमती पूजा नंदा ने बुधवार को रुड़की रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा और विशेष ट्रेनों के संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल, शौचालय, हेल्प डेस्क और टिकट काउंटरों की स्थिति की समीक्षा की और स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार व मुख्य टिकट निरीक्षक लोकेश कुमार से सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने प्लेटफॉर्म पर भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

पूजा नंदा ने समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन को नियमित रूप से मॉनिटर करने की आवश्यकता जताई। साथ ही हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी द्वारा क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और रेलवे मंत्रालय यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं, और हम सबका दायित्व है कि समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त कर यात्रियों को सुरक्षित व सहज यात्रा का अनुभव सुनिश्चित करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 9 6 0
Users Today : 10
Users Yesterday : 903
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 9 6 0
Users Today : 10
Users Yesterday : 903