न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » कार्यवाही » भगवानपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए हथियार

भगवानपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए हथियार

(शहजाद अली हरिद्वार)भगवानपुर (हरिद्वार)। थाना भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम डाडा जलालपुर में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहबाज पुत्र शहराज निवासी ग्राम डाडा जलालपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इंतजार पुत्र फरजंद, आबिद, दिलशाद पुत्रगण फरजंद, आस मोहम्मद पुत्र दिलशाद और दिलशाद की पत्नी व पुत्री द्वारा लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर उसके पिता शहराज पुत्र नईम पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में शहराज गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की और आज दिनांक 18 जून 2025 को मुखबिर की सूचना के आधार पर हसनपुर-मदनपुर मार्ग से दो वांछित अभियुक्तों दिलशाद पुत्र फरजंद और आस मोहम्मद पुत्र दिलशाद को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, और उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडे भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। दोनों अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

 

ALSO READ  हरिद्वार: पाकिस्तान जिंदाबाद स्टेटस लगाने वाले युवक पर कार्यवाही, देवबंद से दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 9
Users Today : 946
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 9
Users Today : 946
Users Yesterday : 728