न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » दुःखद » तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ड्यूटी कर रहे जवानों को कुचला: पीआरडी जवान की दर्दनाक मौत, होमगार्ड जिंदगी के लिए जूझ रहा

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ड्यूटी कर रहे जवानों को कुचला: पीआरडी जवान की दर्दनाक मौत, होमगार्ड जिंदगी के लिए जूझ रहा

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन के पास आज सुबह ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षाकर्मियों को एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टिकोला गांव निवासी पीआरडी जवान **धनपाल** की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि **होमगार्ड प्रदीप** गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

जानकारी के अनुसार, पीआरडी जवान और होमगार्ड बाइक से गश्त पर निकले थे। नारसन के पास स्कॉर्पियो कार ने उनकी बाइक को इतनी तेज टक्कर मारी कि धनपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं प्रदीप को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो और बाइक को कब्जे में ले लिया है। साथ ही मृतक धनपाल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

यह घटना न केवल दुखद है बल्कि लापरवाह ड्राइविंग की गंभीरता को भी दर्शाती है। क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोग दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ALSO READ  "राणा परिवार पर दुखों का डबल वार: बेटे के निधन के 16 दिन बाद मां ने भी तोड़ा दम, जन्मदिन के दिन आई सबसे दर्दनाक खबर"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 4
Users Today : 287
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 4
Users Today : 287
Users Yesterday : 930