न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:रानीपुर में विकास को मिली रफ्तार! नागेश्वर धाम-सक्षम विहार में सड़क निर्माण का शुभारंभ, बेहतर आवागमन की जगी उम्मीद BIG BREAKING:किश्तों के विवाद पर भड़के मोबाइल डीलर, बजाज फाइनेंस कार्यालय का किया घेराव—कोड बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी BIG BREAKING:स्वच्छ हरिद्वार को लेकर DM मयूर दीक्षित सख्त, सफाई अभियान की होगी निरंतर मॉनिटरिंग; सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में गैंग की दबंगई पर पुलिस का हंटर: सात आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कार और बाइक बरामद”

“हरिद्वार में गैंग की दबंगई पर पुलिस का हंटर: सात आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कार और बाइक बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। अपराध पर नकेल कसने के लिए हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशन में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए दबंगई दिखाने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी गैंग बनाकर क्षेत्र में अपनी धौंस जमाते थे और आम जनता को डराते-धमकाते थे। घटना सूर्य नगर कॉलोनी थाना सिडकुल क्षेत्र की है, जहां सड़क पर साइड देने के विवाद में आरोपियों ने एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही गाली-गलौज करते हुए तमंचे से फायर भी किया गया।

गंभीर रूप से घायल सूरज पुत्र मथुरा के प्रार्थना पत्र पर थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें मुख्य आरोपी लवी कुमार सहित सात लोगों को नामजद किया गया।

गिरफ्तारी और बरामदगी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आनेकी पुल के पास चेकिंग के दौरान आरोपियों को सफेद स्विफ्ट कार और अपाचे बाइक के साथ दबोच लिया। इनके पास से एक 32 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, मोबाइल, कार और बाइक बरामद की गई।

मुख्य आरोपी

मुख्य आरोपी लवी कुमार के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. लवी कुमार (बिजनौर)
  2. विनीत (अमरोहा)
  3. यश शुक्ला उर्फ बाबू (सीतापुर)
  4. सौरभ तोमर (बागपत)
  5. सुभाष रावत (पौड़ी)
  6. सुमित शर्मा (पीलीभीत)
  7. अभिषेक कुमार (हरिद्वार)

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
SHO सिडकुल मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस कार्रवाई से साफ है कि हरिद्वार पुलिस अपराधियों पर सख्त है और एसएसपी का सख्त नेतृत्व अपराध पर भारी पड़ता दिख रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का डर बना है और आम जनता में राहत का माहौल है।

ALSO READ  "हरिद्वार में सस्ते गल्ले की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई 100 दुकानों का औचक निरीक्षण, 65 में अनियमितता उजागर—जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी किए नोटिस, DM मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 9 0
Users Today : 835
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 9 0
Users Today : 835
Users Yesterday : 1179