न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » घटना » रुड़की में महिला ने गंग नहर में लगाई छलांग, मोनू जलवीर ने दिखाया साहस, बचाई जान

रुड़की में महिला ने गंग नहर में लगाई छलांग, मोनू जलवीर ने दिखाया साहस, बचाई जान

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की के सोलानी पार्क पुल पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भगवानपुर की रहने वाली एक महिला ने अचानक गंग नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लेकिन वहीं खड़े मोनू जलवीर नामक युवक ने बिना एक पल गंवाए नहर में छलांग लगा दी और महिला को डूबने से बचा लिया।मोनू जलवीर ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला को नहर से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सिविल अस्पताल, रुड़की भिजवाया गया।जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई और प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला तनाव में लग रही थी और नहर में छलांग लगाने से पहले काफी देर तक पुल पर इधर-उधर टहलती रही। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। महिला का परिवार भी अस्पताल पहुंच गया है और पुलिस उनके बयान दर्ज कर रही है।स्थानीय लोगों ने मोनू जलवीर की बहादुरी की जमकर तारीफ की है। यदि समय रहते मोनू ने साहस न दिखाया होता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ALSO READ  डोईवाला में परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 0 8
Users Today : 753
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 0 8
Users Today : 753
Users Yesterday : 1179