न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » हड़कंप » विद्युत पोल से टकराकर खेत में पलटा शैंपू से भरा ट्रक, ग्रामीणों में मची शैंपू भरने की होड़

विद्युत पोल से टकराकर खेत में पलटा शैंपू से भरा ट्रक, ग्रामीणों में मची शैंपू भरने की होड़

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की (पिरान कलियर): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक अनोखी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरियापुर गांव के पास एक डीसीएम ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गया और खेत में पलट गया। यह ट्रक शैंपू से भरा हुआ था, जो हादसे के बाद खेत में बहने लगा। इसके बाद जो दृश्य सामने आया, वह किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं था — आसपास के ग्रामीण बाल्टियां, डिब्बे और बोतलें लेकर खेत की ओर दौड़ पड़े और शैंपू भरने में जुट गए।यह हादसा तब हुआ जब ट्रक हरिद्वार की ओर से भगवानपुर की ओर जा रहा था। दरियापुर गांव के पास चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह सीधे विद्युत पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विद्युत पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक पलट कर खेत में जा गिरा। ट्रक में लदा सारा शैंपू बिखर गया और खेत में फैलने लगा।खेत में बहते हुए शैंपू की खबर जैसे ही ग्रामीणों को मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुरुष, महिलाएं और बच्चे सभी अपने-अपने हाथ में बाल्टी, डब्बे और बोतलें लेकर खेत में उतर गए और शैंपू भरने लगे। कुछ ग्रामीणों ने तो इसे ‘सोने पर सुहागा’ की तरह लिया और पूरे जोश के साथ शैंपू इकट्ठा करना शुरू कर दिया।

खेत में चारों ओर फिसलन फैल गई और कुछ लोगों के गिरने की घटनाएं भी सामने आईं, लेकिन इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।

इस अफरातफरी की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित किया गया।

पुलिस को लोगों को समझाना पड़ा कि इस तरह सार्वजनिक संपत्ति को लूटना कानूनी रूप से गलत है।

हालांकि इस पूरी घटना में राहत की बात यह रही कि ट्रक का चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहली बार था जब उन्होंने किसी ट्रक दुर्घटना के बाद ऐसी “लूट” देखी। कुछ लोगों ने घटना को हास्य के रूप में लिया,

तो कुछ ने इसे सामाजिक गिरावट की निशानी बताया। सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है,

जिसमें लोग ग्रामीणों के इस व्यवहार पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ALSO READ  "आधी रात हरकी पैड़ी पर मचा हड़कंप: देहरादून से पति से नाराज़ होकर बेटियों संग हरिद्वार पहुंची महिला, दी आत्महत्या की धमकी… तभी हरिद्वार पुलिस की 6 टीमों ने फिल्मी अंदाज़ में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन और समय रहते मां-बेटियों की जान बचाकर परिवार को टूटने से बचा लिया"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 3
Users Today : 236
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 3
Users Today : 236
Users Yesterday : 930