न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » हादसा » लक्सर में आसमानी कहर: खेत में काम कर रही महिला की बिजली गिरने से मौत, गांव में पसरा मातम

लक्सर में आसमानी कहर: खेत में काम कर रही महिला की बिजली गिरने से मौत, गांव में पसरा मातम

(शहजाद अली हरिद्वार) लक्सर। हरिद्वार ज़िले की लक्सर तहसील के हुसैनपुर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब खेत में काम कर रही एक महिला पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। गन्ने की निराई कर रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला मजदूरी का कार्य कर रही थी।

घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पाकर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इसी दिन जैनपुर गांव में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शाहबाज पुत्र इरसाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने बिना किसी प्रशासनिक सूचना के ही अंतिम संस्कार कर दिया।

इस प्रकार की घटनाएं मौसम की अस्थिरता और सुरक्षा उपायों की आवश्यकता की ओर इशारा करती हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि पीड़ित परिवारों को त्वरित राहत और मुआवज़ा प्रदान किया जाए।

ALSO READ  सलेमपुर में अधूरे तालाब ने ली मासूम की जान: हर साल दोहराता है दर्दनाक मंजर, ग्रामीणों ने तालाब की जगह अस्पताल बनाने की उठाई मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 1
Users Today : 234
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 1
Users Today : 234
Users Yesterday : 930