न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:किश्तों के विवाद पर भड़के मोबाइल डीलर, बजाज फाइनेंस कार्यालय का किया घेराव—कोड बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी BIG BREAKING:स्वच्छ हरिद्वार को लेकर DM मयूर दीक्षित सख्त, सफाई अभियान की होगी निरंतर मॉनिटरिंग; सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा
Home » पहल » :”डॉ. धन सिंह रावत की पहल से उत्तराखंड को मिले 29 नए विशेषज्ञ चिकित्सक, दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं होंगी सशक्त”

:”डॉ. धन सिंह रावत की पहल से उत्तराखंड को मिले 29 नए विशेषज्ञ चिकित्सक, दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं होंगी सशक्त”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून।प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को 29 नए विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध कराए हैं। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इन चिकित्सकों की तैनाती को मंजूरी दी है। ये सभी डॉक्टर पीएमएचएस संवर्ग से हैं और पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी करने के उपरांत राज्य सेवा में लौटे हैं।

इन विशेषज्ञों को उनकी विशेषज्ञता के आधार पर दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों के चिकित्सा इकाइयों में नियुक्त किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर और समय पर उपचार मिल सकेगा। इस तैनाती से प्रदेश के जिला एवं उप जिला अस्पतालों की क्षमता में वृद्धि होगी, और गंभीर बीमारियों की पहचान व इलाज में तेजी आएगी।

तैनाती का जिलेवार वितरण:

पौड़ी: 5 चिकित्सक

उत्तरकाशी, हरिद्वार, चम्पावत: 4-4 चिकित्सक

नैनीताल, टिहरी, ऊधमसिंहनगर: 3-3 चिकित्सक

रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़: 1-1 चिकित्सक

विशेषज्ञता के क्षेत्र:

स्त्री रोग, फिजिशियन, फैमिली मेडिसिन, बाल रोग, जनरल सर्जरी, एनेस्थीसिया, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, ईएनटी व नेत्र रोग।

मंत्री का बयान:

“इन चिकित्सकों की तैनाती से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। अब आमजन को विशेषज्ञ सलाह व उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगा और उन्हें बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।”

 डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड

ALSO READ  "ड्रग्स-फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी पहल: ऑपरेशन नई किरण के माध्यम से मेडिकल स्टोर संचालकों को किया गया जागरूक, नशा मुक्त समाज की ओर ठोस कदम"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 9 0
Users Today : 835
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 9 0
Users Today : 835
Users Yesterday : 1179