न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम!
Home » आयोजन » “वीरभूमि के सपूतों को समर्पित – ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ का आयोजन 11 जून को राजभवन नैनीताल में”

“वीरभूमि के सपूतों को समर्पित – ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ का आयोजन 11 जून को राजभवन नैनीताल में”

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखण्ड, जिसे देशभक्ति और बलिदान की धरती के रूप में जाना जाता है, एक बार फिर अपने जाँबाज सपूतों को सम्मानित करने जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की विशेष पहल पर बुधवार, 11 जून 2025 को राजभवन नैनीताल में ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

उत्तराखण्ड राज्य न केवल प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है, बल्कि यह राष्ट्र रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वीरों की भूमि भी है। हर घर से फौज में सेवा देना यहाँ की परंपरा रही है। स्वतंत्रता से पूर्व के इतिहास से लेकर आज तक, उत्तराखण्ड के वीरों ने राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वोच्च योगदान दिया है। आंकड़ों की मानें तो हर पाँचवां बलिदानी सैनिक उत्तराखण्ड से होता है, जो इस राज्य के अद्वितीय सैन्य योगदान को दर्शाता है।

इस सम्मान समारोह में वीरता पदक प्राप्त सैनिकों, सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों, और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें प्रशंसा पत्र भेंट कर राज्य की ओर से कृतज्ञता प्रकट की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में तथा सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन देहरादून में पहले से ही सफलता पूर्वक हो चुका है, और अब इसे कुमाऊँ मण्डल में विस्तारित करते हुए नैनीताल में भी आयोजित किया जा रहा है।

राज्यपाल की यह पहल न केवल सैनिकों का मनोबल बढ़ाती है, बल्कि युवाओं को भी राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती है। यह कार्यक्रम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत और वीरता का जीवंत दस्तावेज सिद्ध होगा।

ALSO READ  आईपीएस तृप्ति भट्ट की उपस्थिति में 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन – परंपरा, रचनात्मकता और महिला सशक्तिकरण का अद्भुत संगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 5 7 5
Users Today : 532
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 5 7 5
Users Today : 532
Users Yesterday : 1033