न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में नगर निगम रुड़की, कांवड़ पटरी मार्ग पर चला महा स्वच्छता अभियान!” “आपदा पर अब नहीं होगी देरी! सेना और यूएसडीएमए ने मिलाया दम, गोल्डन ऑवर में होगा सबसे तेज़ रेस्क्यू ऑपरेशन” “प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति जोड़ो!” — मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संकल्प, जनभागीदारी से बनेगा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड “80वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे उत्तराखंड में होगा भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं, रक्तदान, वृक्षारोपण और देशभक्ति कार्यक्रमों के दिए गए निर्देश: मुख्य सचिव” “गढ़वाल में हाई अलर्ट! आयुक्त आनंद स्वरूप का बड़ा एक्शन—बंद सड़कें तुरंत खोलो, राहत कार्यों में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं, चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले!” “उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति का बड़ा एक्शन प्लान! NEP-2020 होगा शत-प्रतिशत लागू, कॉलेजों में सेमिनार से लेकर तिरंगा यात्रा तक का ऐलान”
Home » सवाल » “CM धामी के दौरे पर भड़के विधायक काजी निजामुद्दीन – किसानों, पुल और बिजली पर क्यों चुप रहे मुख्यमंत्री?”

“CM धामी के दौरे पर भड़के विधायक काजी निजामुद्दीन – किसानों, पुल और बिजली पर क्यों चुप रहे मुख्यमंत्री?”

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद मंगलौर विधायक ने उनके संबोधन में कहे शब्दों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वह मंच से हाजी और काजी का राग अलापते है अगर उन्हें मुझसे कोई दिक्कत है तो वह मुझसे कहें और जो व्यक्ति (हाजी) इस दुनिया में नहीं है उनसे भला उनका द्वेष है यह भी बताएं। वहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिस गांव में आए वहां पुल की सबसे बड़ी समस्या है उस बारे में भी कुछ नहीं कहकर गए।

 

मंगलौर स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हाजी और काजी का राग मंच से अलापते हैं लेकिन जो व्यक्ति इस दुनिया में नहीं है तो उनसे कैसा द्वेष।

उन्होंने कहा कि अगर मुझसे कोई दिक्कत है तो विधानसभा में भी बात कर सकते हैं । लेकिन पूर्व विधायक हाजी सरबत करीम अंसारी अब इस दुनिया में नहीं है और जिनका स्वर्गवास हो चुका है। उनके बारे में इस प्रकार से राजनीतिक मंच से बोलना मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लिब्बरहेडी आए तो विश्वास था कि वहां की सबसे बड़ी समस्या पुल को बनाने की घोषणा करेंगे लेकिन नहीं कि जिससे लोगों में निराशा है। उन्होंने कहा कि यह किसान बाहुल्य क्षेत्र है लेकिन किसानों,मजदूरों और गन्ना भुगतान आदि संबंधी मुख्यमंत्री कोई बात नहीं की। उन्होंने कहा कि जो महानुभाव मुख्यमंत्री को बुला रहे थे उन्होंने बाईपास निर्माण की मांग की उन्होंने कहा कि वह अगर वह लोकल होते तो उन्हें पता होना चाहिए कि मंगलौर बाईपास पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्टेडियम की घोषणा की लेकिन इससे पहले वह झबरेडा एवं अन्य विधानसभा में कई घोषणाएं कर चुके हैं वह भी पूरी नहीं हुई तो यह भी उन घोषणाओं में से एक होगी। उन्होंने कहा कि मंगलौर क्षेत्र में बिजली की बहुत बड़ी समस्या ट्रांसफार्मरों की आवश्यकता है लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर नहीं लगे मुख्यमंत्री को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए था। इस अवसर पर मुख्य रूप सेनगर पालिका परिषद मंगलौर के अध्यक्ष मोहियुद्दीन अंसारी, कांग्रेस रुड़की के जिला अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी,फूड अध्यक्ष चौधरी इस्लाम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 5 8 7
Users Today : 232
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 5 8 7
Users Today : 232
Users Yesterday : 723