न्यूज़ फ्लैश
“40वीं वाहिनी पीएसी में भावुक पल: दशकों की ईमानदार सेवा को सलाम, सम्मान के साथ दी गई गौरवपूर्ण विदाई!” “शिकायतों पर आयोग की सख्ती! संजय नेगी ने 11 मामलों की सुनवाई कर अधिकारियों को लगाई फटकार, जल्द कार्रवाई के आदेश” “शिवभक्तों की सेवा में सड़क पर उतरे डीएम मयूर दीक्षित! कांवड़ पटरी मार्ग का किया सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी और दिए सख्त निर्देश” “गंगाजल लेने आए थे… लौटे ताबूत में! हरिद्वार की नहर में डूबने से 4 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत” “कांवड़ मेले में सुरक्षा से खिलवाड़ की कोशिश नाकाम, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार” “हरिद्वार पहुंचे सीएम सलाहकार दिनेश अग्रवाल, बोले- कांवड़ और कुंभ मेले को भव्य बनाने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार”
Home » त्योहार » “अकीदत के साथ अदा हुई ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज सकुशल सम्पन्न, बहादराबाद सहित हर क्षेत्र में तैनात रहा पुलिस बल

“अकीदत के साथ अदा हुई ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज सकुशल सम्पन्न, बहादराबाद सहित हर क्षेत्र में तैनात रहा पुलिस बल

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्यौहार जनपद हरिद्वार में पूरे हर्षोल्लास, सादगी और शांति के साथ मनाया गया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ बहादराबाद क्षेत्र की सभी मस्जिदों और ईदगाहों में भी नमाज शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सतर्कता बरती गई।पुलिस प्रशासन द्वारा त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बहादराबाद थाने की ओर से क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी की अगुवाई में लगातार पेट्रोलिंग की जाती रही और चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी गई। सोशल मीडिया पर भी साइबर सेल की नजर बनी रही ताकि किसी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी फैलने से रोका जा सके।नमाज के दौरान मस्जिदों और ईदगाहों में उलेमाओं, मौलवियों और इमामों ने समुदाय से भाईचारे, प्रेम और आपसी सौहार्द के साथ ईद मनाने की अपील की। कारी सद्दाम हुसैन कादरी ने बहादराबाद क्षेत्रवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह त्योहार त्याग और सेवा का प्रतीक है, इसे सादगी और सफाई के साथ मनाएं।उन्होंने नमाज के बाद दिए अपने संबोधन में कहा कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से परहेज करें, और कुर्बानी के जानवरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा न करें जिससे किसी की भावना आहत न हो। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि कुर्बानी के पशुओं के अवशेष नालियों या सड़कों पर न फेंके, बल्कि नगरपालिका की गाइडलाइन का पालन करें।

बहादराबाद सहित पूरे जनपद में मुस्लिम समाज ने शांतिपूर्वक नमाज अदा की और देश की तरक्की, अमन और भाईचारे की दुआ मांगी। पुलिस एवं प्रशासन की सतर्कता और जनसहयोग के चलते यह त्यौहार पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 4 3 2 1
Users Today : 29
Users Yesterday : 911
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 4 3 2 1
Users Today : 29
Users Yesterday : 911