न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » दर्शन » हरिद्वार: नवागंतुक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरकी पैड़ी पर की पूजा-अर्चना, मां गंगा की आरती में हुए शामिल

हरिद्वार: नवागंतुक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरकी पैड़ी पर की पूजा-अर्चना, मां गंगा की आरती में हुए शामिल

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार,5 [तिथि]: जनपद हरिद्वार के नवागंतुक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा के चरणों में पूजा-अर्चना की तथा संध्या गंगा आरती में श्रद्धा एवं आस्था के साथ भाग लिया।

जिलाधिकारी ने मां गंगा से जनपद, राज्य और समस्त देशवासियों की खुशहाली, सुख-समृद्धि एवं स्वास्थ्य की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर उन्होंने स्थानीय प्रशासन, तीर्थ पुरोहितों एवं श्रद्धालुओं से संवाद भी किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरिद्वार न केवल एक धार्मिक नगरी है, बल्कि यह संस्कृति और परंपरा की जीवनधारा भी है। “गंगा हमारी आस्था का केंद्र हैं और उनका संरक्षण व सेवा हम सभी की जिम्मेदारी है,” जिलाधिकारी दीक्षित ने कहा।

गौरतलब है कि पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक धार्मिक स्थल दौरा था, जिसे लेकर स्थानीय जनता एवं संत समाज में उत्साह का वातावरण देखा गया।

गंगा आरती में शामिल होकर जिलाधिकारी ने न केवल आस्था प्रकट की, बल्कि यह संदेश भी दिया कि प्रशासन धार्मिक परंपराओं के सम्मान के साथ जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

 

ALSO READ  हरिद्वार में आध्यात्मिक नवाचार: अब 3D वीआर तकनीक से करें देश के प्रमुख तीर्थों के दिव्य दर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 1
Users Today : 626
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 1
Users Today : 626
Users Yesterday : 496