न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » कार्यवाही » “बहादराबाद में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 65 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई”

“बहादराबाद में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 65 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। आज सुबह देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कासमपुर और बहादरपुर जट्ट में छापेमारी कर 65 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। कार्रवाई सुबह 6 बजे शुरू हुई, जिसमें सबसे पहले ग्राम कासमपुर में 40 घरों में लोग एल.टी. लाइन पर सीधे केबल लगाकर अवैध रूप से बिजली उपयोग करते पाए गए। इसके बाद टीम ने ग्राम बहादरपुर जट्ट में छापा मारा, जहां 25 घरों में इसी तरह की बिजली चोरी पाई गई।

उपखंड अधिकारी अमित तोमर ने बताया कि बिजली चोरी में लिप्त सभी लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस छापेमारी का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध बिजली उपभोग को रोकना और कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करना था।

विजिलेंस टीम में अधिशासी अभियंता अरुणकांत, अर्जुन प्रताप सिंह, एसडीओ अमित तोमर, रुपेश कुमार, अर्चना, जेई सुमित कुमार, वरुण कुमार, सन्नी गोस्वामी, शिवानी शर्मा, प्रियंका और मयंक सहित कई अधिकारी शामिल रहे। यह कार्रवाई क्षेत्र में बिजली चोरी पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

ALSO READ  "लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर ठग चुकी लाखों, फर्जी वकील और ब्रांड एंबेसडर बनकर देती थी धोखा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 6 3
Users Today : 588
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 6 3
Users Today : 588
Users Yesterday : 496