न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » Uncategorized » समाजसेवी अनूप डुकलान ने जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्कूल बैग, जूस और मिठाइयाँ

समाजसेवी अनूप डुकलान ने जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्कूल बैग, जूस और मिठाइयाँ

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार।निःशुल्क स्पर्श गंगा समर कैंप के छठे दिन समाजसेवी अनूप डुकलान और मनीषा डुकलान ने हरिद्वार की बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के 50 बच्चों को स्कूल बैग, जूस, बिस्कुट और चॉकलेट वितरित किए।इस अवसर पर अनूप डुकलान ने बच्चों को आत्म-नियंत्रण, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “हर बच्चे के अंदर कोई न कोई प्रतिभा छुपी होती है। यदि सही मार्गदर्शन और मेहनत की जाए, तो बच्चे समाज और देश के लिए रोल मॉडल बन सकते हैं।” उन्होंने बच्चों को माँ गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने का संकल्प भी दिलाया।कैंप की संयोजिका रीता चमोली ने जानकारी दी कि यह समर कैंप पूरी तरह निःशुल्क है और इसमें बस्ती के बच्चों को डांस, योग, ज्वेलरी मेकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ सिखाई जा रही हैं। प्रशिक्षक कनक आत्रे और रिद्दी श्री राजवंश प्रतिदिन तीन घंटे बच्चों को प्रशिक्षण दे रही हैं।

स्पर्श गंगा की संयोजिका मनु रावत ने कहा कि इस कैंप का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्म-अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे मूल्यों का विकास करना है।

इस सामाजिक पहल में समृद्ध डुकलान, अर्जुन डुकलान, रिद्दी राजवंश, कनक आत्रे, मालती भारद्वाज, बिमला ढोड़ियाल और मंजू नौटियाल जैसे कई स्वयंसेवकों ने सहयोग किया।

 

ALSO READ  "हिन्द दी चादर" नाटक में बोले मुख्यमंत्री धामी — गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 5
Users Today : 640
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 5
Users Today : 640
Users Yesterday : 496