न्यूज़ फ्लैश
“चारधाम यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ नहीं! हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन—50 किलो सड़ी मिठाई जब्त, मौके पर ही गड्ढा खोदकर कराई नष्ट” “हरिद्वार हत्याकांड का खौफनाक खुलासा: ‘अज्ञात बाबा’ की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शराब-गांजे के नशे में धुत दो दरिंदों ने लूट के लालच में ली जान — 3 दिन बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान” “डोईवाला की रात बनी गोलियों की गूंज से सनसनीखेज! बैरिकेडिंग तोड़कर भागा कुख्यात कांता नाथ, पुलिस पर झोंकी गोलियां—जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, हेकड़ी हुई चकनाचूर” “ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका: STF के शिकंजे में 15 म्यूल खाते, करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो मास्टरमाइंड दबोचे!” “चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों पर सख्ती: हरिद्वार पहुंचीं आईजी विम्मी सचदेवा रमन, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश” “चारधाम यात्रा में ट्रैफिक का महाक्लेश! हरिद्वार में सख्त प्लान लागू—भारी वाहन बॉर्डर पर स्टॉप, जानिए कौन सा रूट रहेगा चालू और कहां लगेगा ब्रेक”
Home » निर्देश » “कांवड़ मेले को सफल बनाने जुटी हरिद्वार पुलिस, एसएसपी ने दिए समन्वय और सुरक्षा के निर्देश”

“कांवड़ मेले को सफल बनाने जुटी हरिद्वार पुलिस, एसएसपी ने दिए समन्वय और सुरक्षा के निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: आगामी कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न व सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस कार्यालय स्थित CCR भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने की। इस बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।एसएसपी डोबाल ने कहा कि कांवड़ मेला हमारी साझा जिम्मेदारी है और आपसी समन्वय से इसे सफल बनाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने विगत वर्षों के अनुभवों को साझा करते हुए मेले के दौरान आने वाली चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में नहर पटरी, पार्किंग स्थलों का निरीक्षण, विशेष पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति, कांवड़ मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, होटल-ढाबा संचालकों, व्यापारियों तथा सिडकुल क्षेत्र के उद्योगपतियों से समन्वय जैसी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु विशेष रणनीति पर जोर दिया गया।एसएसपी ने गंगा दशहरा व निर्जला एकादशी स्नान पर्व की तैयारियों को भी अभी से शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो। उन्होंने पुलिस और अन्य विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर बल दिया।

बैठक में एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक का उद्देश्य कांवड़ मेले को श

189 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार हत्याकांड का खौफनाक खुलासा: ‘अज्ञात बाबा’ की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शराब-गांजे के नशे में धुत दो दरिंदों ने लूट के लालच में ली जान — 3 दिन बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान”