न्यूज़ फ्लैश
Haridwar”सुरक्षा एनक्लेव से अहमदपुर ग्रांट तक जलभराव पर प्रशासन सख्त, स्थायी समाधान को बनेगा पंपिंग स्टेशन और 700 मीटर नाला” “श्रमिकों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफा! कल्याणकारी योजनाओं की सौगात के साथ 2 मेडिकल मोबाइल वैन लॉन्च, अब दूरदराज में भी मुफ्त स्वास्थ्य जांच और इलाज” “सीएम धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, निधन पर जताया गहरा दुःख” Dehradun:”यूटीयू पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन! सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता गिरफ्तार, परीक्षा से पहले WhatsApp ग्रुप में भेजे थे सवाल” “Roorkee में जीएसटी विभाग की बड़ी छापेमारी, सिगरेट-पटाखा कारोबारियों में मचा हड़कंप” Haridwar:कप्तान नवनीत सिंह का अपराधियों पर कड़ा प्रहार, कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर भी कसा शिकंजा—अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
Home » आयोजन » राजभवन गोल्फ क्लब, नैनीताल में गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2025 का सफल आयोजन

राजभवन गोल्फ क्लब, नैनीताल में गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2025 का सफल आयोजन

(शहजाद अली हरिद्वार) नैनीताल। राजभवन गोल्फ क्लब, नैनीताल द्वारा 30 मई से आयोजित तीन दिवसीय 20वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2025 1 जून को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया।

????️‍♂️ 20वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2025: मुख्य बिंदु

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए 177 गोल्फरों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में राज्यपाल एवं राजभवन गोल्फ क्लब के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने विभिन्न वर्गों के विजेताओं व उपविजेताओं को सम्मानित किया।

समर्थ जैन टूर्नामेंट के ओवरऑल विजेता रहे, जबकि नुसरत अब्बासी उपविजेता बने। बेस्ट नेट श्रेणी में सुधीर सिंह विजेता और कर्नल संजीव पंत उपविजेता रहे। सुपर वेटरन ग्रॉस कैटेगरी में कर्नल एस. सी. गुप्ता ने जीत हासिल की और एस. के. सूरी उपविजेता रहे।


महिला वर्ग में डॉ. सृष्टि धौन विजेता और शरण्या साह उपविजेता रहीं। वेटरन ग्रॉस में जफर इकबाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि नरोत्तम दास दूसरे स्थान पर रहे। सबसे होनहार खिलाड़ी का खिताब मास्टर भव्य रतन को मिला।जूनियर वर्ग में (15–17 वर्ष) अमायरा बजाज और ऐमीर उस्मानी, (12–14 वर्ष) समृद्ध चंद ठाकुर और मेधांश बिष्ट, तथा 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में रूशांक प्रताप सिंह सिजवाली और मोहम्मद माज मंसूर क्रमशः विजेता और उपविजेता घोषित हुए।

राज्यपाल ने कहा कि यह टूर्नामेंट केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और अतिथि परंपरा से जुड़ने का अवसर भी है। उन्होंने गोल्फ को आमजन, विशेषकर युवाओं और महिलाओं के बीच लोकप्रिय बनाने के प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में इसे और भव्य बनाने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 4 1 5
Users Today : 162
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 4 1 5
Users Today : 162
Users Yesterday : 729