न्यूज़ फ्लैश
“भाई ने भाई को मारी गोली, पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदला, आरोपी फरार” “राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, मंच की तैयारी के दौरान कांग्रेस नेता के सिर पर गिरा लोहे का कटर, हालत गंभीर” “हरेला पर सीएम धामी का बड़ा तोहफा: जागेश्वर के विकास की खुली सौगातों की झड़ी, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया हरित उत्तराखंड का संकल्प” “हरेला पर हरिद्वार से हरियाली का बड़ा संदेश: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह ने किया वृक्षारोपण, लोगों से कहा—’एक पौधा लगाएं, भविष्य बचाएं'” “बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा सम्मान! भाजपा के जिला सह संयोजक बने अरुण कुमार तिवारी, हरिद्वार में व्यापारियों ने पहनाईं फूलमालाएं” “हरेला पर बीएचईएल का हरियाली संकल्प: कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार बोले— आज पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है हरेला की प्रासंगिकता”
Home » प्रशिक्षण » “विवेचना में वैज्ञानिकता की ओर कदम: हरिद्वार पुलिस को साक्ष्य संकलन का तकनीकी प्रशिक्षण”

“विवेचना में वैज्ञानिकता की ओर कदम: हरिद्वार पुलिस को साक्ष्य संकलन का तकनीकी प्रशिक्षण”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के समस्त थानों और कोतवाली से आए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।प्रशिक्षण के दौरान फील्ड यूनिट के विशेषज्ञ स्टाफ द्वारा “क्राइम किट बॉक्स” के माध्यम से घटनास्थल से फिंगरप्रिंट उठाने और अन्य वैज्ञानिक विधियों से साक्ष्य संकलन की तकनीकों का उपकरणों सहित प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया।इस पहल का उद्देश्य अपराध स्थलों पर साक्ष्य संकलन की गुणवत्ता में सुधार कर विवेचना को अधिक प्रभावी, तथ्यात्मक और वैज्ञानिक बनाना है। प्रशिक्षण में क्राइम सीन की सुरक्षा, फिंगरप्रिंट संग्रहण, सैंपल सीलिंग, दस्तावेजीकरण और फॉरेंसिक प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि यह प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया होगी ताकि सभी पुलिस कर्मी आधुनिक साक्ष्य संकलन विधियों में दक्ष हो सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 3 6 8
Users Today : 321
Users Yesterday : 827
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 3 6 8
Users Today : 321
Users Yesterday : 827