न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:किश्तों के विवाद पर भड़के मोबाइल डीलर, बजाज फाइनेंस कार्यालय का किया घेराव—कोड बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी BIG BREAKING:स्वच्छ हरिद्वार को लेकर DM मयूर दीक्षित सख्त, सफाई अभियान की होगी निरंतर मॉनिटरिंग; सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा
Home » हादसा » हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने ली युवक की जान

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने ली युवक की जान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जिले के लक्सर मार्ग पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा धनपुरा चौक के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। मृतक की पहचान नैशाद (30 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, थाना लक्सर के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर की गति बहुत तेज थी और चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद नैशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर और बाइक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

यह घटना एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों की गंभीरता को उजागर करती है। प्रशासन से मांग है कि हादसों पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

ALSO READ  "बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से पलटी पिकअप, एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 8 9
Users Today : 834
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 8 9
Users Today : 834
Users Yesterday : 1179