न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » कार्यवाही » “रानीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: झपटमारी करने वाले दो शातिर बदमाश हथियारों सहित गिरफ्तार”

“रानीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: झपटमारी करने वाले दो शातिर बदमाश हथियारों सहित गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)रानीपुर। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने दो तमंचे धारी शातिर स्नेचर गिरफ्तार किए हैं।
पुलिस ने बताया कि कोतवाली रानीपुर पर 23, मई का एक महिला ने शिकायत दी कि 02 अज्ञात मो0सा0 सवार व्यक्तियो ने शिवालिगनगर में उनके गले से चैन को झपट्टा मारकर छीनकर लिया और मौके से भाग गए।

शिकायत पर अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त शिवालिक नगर में अज्ञात मो0सा0 सवार द्वारा महिला के गले से चैन झपटने का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम ने कल चैकिंग चिन्मय चौक पर एक मो0सा0 पर सवार दो व्यक्तियो को रोकने का प्रयास किया जो कट मारकर चिन्मय डिग्री कालेज की ओर सिडकुल जाने वाले कच्चे रास्ते की ओर भागे।

पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हे पकड़ते हुए संदिग्ध अलीखान और गुलनवाज को उक्त मोटर साईकिल के साथ दबोचकर उनके कब्छे से एक देशी तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस, 01 चाकू व अदद चैन की बरामद की। पूछताछ करने पर अलीखान पुत्र इशरार अली निवासी ग्राम बढेड़ी राजपुताना थाना बहादराबाद व गुलनवाज पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम अलीपुर ने बताया कि उन्होंने सोने की चेन झपटने की घटनाओं को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 9 0
Users Today : 35
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 9 0
Users Today : 35
Users Yesterday : 523