न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » हमला » “लक्सर में सनसनी: हथियारबंद बदमाशों का हॉस्पिटल पर धावा, डॉक्टर दंपति पर जानलेवा हमला”

“लक्सर में सनसनी: हथियारबंद बदमाशों का हॉस्पिटल पर धावा, डॉक्टर दंपति पर जानलेवा हमला”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जनपद के लक्सर क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कोतवाली तिराहे के पास स्थित आर्यन हॉस्पिटल में दो हथियारबंद नकाबपोश बदमाश घुस आए और हॉस्पिटल संचालक डॉ. बाबूराम आर्य व उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। यह पूरी घटना हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 3:15 बजे की है, जब डॉ. बाबूराम मरीज देखने के बाद अपने कक्ष में बैठे थे। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश मस्कट और रस्सी लेकर हॉस्पिटल में दाखिल हुए और अचानक डॉक्टर पर हमला कर दिया। शोर सुनकर डॉक्टर की पत्नी भी मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने उन पर भी हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।डॉ. बाबूराम के बेटे विकास आर्य ने बताया कि बदमाश करीब दो घंटे तक हॉस्पिटल में छिपे रहे और मौका पाकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। हमले के बाद बदमाश सीढ़ियों के रास्ते छत पर चढ़ते हुए दिखाई दिए और फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। कोतवाली से कुछ ही दूरी पर हुई इस वारदात ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है।

ALSO READ  ज्वालापुर में घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, जीजा ने साले और सास को मारी गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 4
Users Today : 11
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 4
Users Today : 11
Users Yesterday : 728