न्यूज़ फ्लैश
“देवस्थल से गूंजा भारत का वैज्ञानिक स्वाभिमान: राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले— एरीज बना आत्मनिर्भर भारत की अंतरिक्ष शक्ति का प्रतीक, विज्ञान को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान” “पीएम किसान की 23वीं किस्त का ऐलान: 20 जून को किसानों के खातों में आएंगे ₹2000, करोड़ों अन्नदाताओं को मिलेगी बड़ी राहत” “डीपीआरओ पर गिरी शासन की गाज: गंभीर शिकायतों के बाद पद से हटाए गए अतुल प्रताप सिंह, जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय समिति” “हरिद्वार में तीरंदाजी का महाकुंभ शुरू, 27 राज्यों के 700 से अधिक धनुर्धर मैदान में; विजेताओं को मिलेगा असली सोने का मेडल” “जनहित सर्वोपरि: दिशा समिति की बैठक में त्रिवेंद्र रावत ने अधिकारियों को दी चेतावनी, योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना होगा” “योग की ओर बढ़ेंगे कदम, स्वस्थ भारत का होगा संकल्प: हरिद्वार में आयुष मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में कल गूंजेगा “रन फॉर योग” अभियान”
Home » निरीक्षण » “चारधाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण, तीर्थयात्रियों की सुविधा सर्वोपरि”

“चारधाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण, तीर्थयात्रियों की सुविधा सर्वोपरि”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष विनय रोहिल्ला ने सोमवार को ऋषिकुल मैदान स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों के लिए पंजीकरण काउंटर, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने पंजीकरण केन्द्र पर देश-विदेश से आए तीर्थयात्रियों से संवाद कर उनकी यात्रा से जुड़ा फीडबैक प्राप्त किया और सभी के मंगलमय एवं सुखद यात्रा की कामना की। श्रद्धालुओं ने पंजीकरण प्रक्रिया और की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।विनय रोहिल्ला ने बताया कि अब तक करीब 2 लाख 60 हजार तीर्थयात्री ऑफलाइन पंजीकरण कर चुके हैं। एक दिन में 15 हजार पंजीकरण किए जाने की क्षमता है। पंजीकरण प्रक्रिया में तीर्थयात्रियों का अंगूठा स्कैन किया जाता है और फोटो लिया जाता है, जिसमें लगभग एक मिनट का समय लगता है। इसके बावजूद श्रद्धालु संयम के साथ पंजीकरण करवा रहे हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद हैं। किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मौके पर आकर निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिलाधिकारी प्रतिनिधि, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए गए कि पंजीकरण प्रक्रिया तीर्थयात्रियों के लिए सरल और सुविधाजनक बनी रहे।

169 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 6 0 4
Users Today : 413
Users Yesterday : 718

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 6 0 4
Users Today : 413
Users Yesterday : 718