न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » “फर्जी दस्तावेज़ों से 77 लाख की धोखाधड़ी: वांछित महिला आरोपी देहरादून से गिरफ्तार”

“फर्जी दस्तावेज़ों से 77 लाख की धोखाधड़ी: वांछित महिला आरोपी देहरादून से गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)ज्वालापुर (हरिद्वार): कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन लोन धोखाधड़ी मामले में लंबे समय से वांछित चल रही महिला आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया है। महिला पर फर्जी दस्तावेज़ों के माध्यम से अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक से 10 लाख रुपये का वाहन लोन लेने का आरोप है।यह मामला वर्ष 2023 में प्रकाश में आया था जब दिनांक 27 जून 2023 को अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक, कटहरा बाजार ज्वालापुर शाखा के प्रबंधक हरिदत्त भट्ट ने कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर दी थी।

तहरीर में कुल 13 महिला एवं पुरुषों पर आपराधिक षड्यंत्र, फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से 77 लाख रुपये का लोन लेने और उसे जमा न करने का आरोप लगाया गया था। इस पर मुकदमा अपराध संख्या 481/2023 अंतर्गत धारा 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गहन विवेचना की और अब तक 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शेष वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी।

अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक से 10 लाख रुपये का वाहन लोन लेने का आरोप

पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने 25 मई 2025 को देहरादून से महिला आरोपी को धर दबोचा।

पुलिस अब महिला से पूछताछ कर रही है तथा इस मामले में और भी जानकारियों व संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।

ALSO READ  "फरारी की फिल्मी कहानी हुई खत्म — गंगनहर में धक्का देकर भागा शातिर चोर अमजद जीआरपी लक्सर की गिरफ्त में, मैन्युअल पुलिसिंग से दबोचा गया “छिनौती एक्सपर्ट”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 4
Users Today : 11
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 4
Users Today : 11
Users Yesterday : 728