न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » अलर्ट » “उत्तराखंड में कोरोना की वापसी: देहरादून प्रशासन हाई अलर्ट पर”

“उत्तराखंड में कोरोना की वापसी: देहरादून प्रशासन हाई अलर्ट पर”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दी है। हाल ही में देहरादून एम्स में कोविड के तीन पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिसके बाद जिला प्रशासन

“आपातकालीन तैयारी को मिल रहा नया बल”

अलर्ट मोड में आ गया है। संक्रमित व्यक्ति गुजरात, मुंबई और हैदराबाद से उत्तराखंड आए थे। इनमें से मुंबई निवासी वापस लौट चुका है, जबकि दो को आइसोलेशन में रखा गया है और दोनों की हालत स्थिर बताई गई है।

देहरादून में कोरोना की दस्तक, प्रशासन सतर्क

जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अस्पतालों में कोविड बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाइयां, वैक्सीन, वेंटिलेटर, टेस्टिंग सुविधा, आइसोलेशन वार्ड आदि की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति अभी नियंत्रण में है, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है।

“स्थिति नियंत्रण में, लेकिन सतर्कता जरूरी”

स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है कि आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्व की तरह सैंपलिंग टीम, मोबाइल टीम, कोविड कंट्रोल रूम, एंबुलेंस एवं अन्य संसाधनों की व्यवस्था तत्काल तैयार रखी जाए। सभी पॉजिटिव मामलों के सैंपल WGS जांच के लिए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज भेजने और जानकारी IHIP पोर्टल पर दर्ज करने को कहा गया है।

“बाहरी राज्यों से आए मामलों ने बढ़ाई चिंता”

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार देहरादून में अब तक 36 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से सिर्फ तीन बाहरी राज्य से आए लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी तक कोई स्थानीय संक्रमण नहीं मिला है।

“जनजागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि लक्षण दिखने पर तत्काल जांच कराएं, खुद को आइसोलेट करें और भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचें।

ALSO READ  "संडे पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ट्रैफिक व्यवस्था संभालने खुद सड़क पर उतरे बहादराबाद चौकी प्रभारी प्रवीण बिष्ट"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 2
Users Today : 265
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 2
Users Today : 265
Users Yesterday : 930