न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » कार्यवाही » “सावधानी हटी, दुर्घटना घटी: हरिद्वार में स्टंटबाज़ी पर पुलिस की सख्त चेतावनी”

“सावधानी हटी, दुर्घटना घटी: हरिद्वार में स्टंटबाज़ी पर पुलिस की सख्त चेतावनी”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम घाट पर एक युवक द्वारा जानलेवा स्टंट किए जाने पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की।

आरोपी युवक की पहचान 18 वर्षीय करण पुत्र ओमप्रकाश, निवासी टिबड़ी, थाना कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। स्टंट करते समय पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और चालान काटते हुए कड़ी फटकार लगाई।

पुलिस पूछताछ में करण ने अपने किए पर गहरा अफसोस जताया और माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का वादा किया। पुलिस ने युवक को सख्त चेतावनी दी कि इस तरह की हरकतें न केवल उसकी जान के लिए खतरा हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी नुकसानदायक हो सकती हैं।

हरिद्वार पुलिस ने युवाओं को सख्त संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने या दिखावा करने के लिए इस प्रकार के खतरनाक स्टंट करने से बचें। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि केवल निर्धारित घाटों पर ही स्नान करें, जिससे सुरक्षा बनी रहे। पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  "हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोकशी करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 150 किलो गौमांस बरामद"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 1
Users Today : 284
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 1
Users Today : 284
Users Yesterday : 930