न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » समारोह संपन्न" » “सेवा, अनुशासन और विकास का संगम: स्काउट-गाइड तृतीय सोपान प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न”

“सेवा, अनुशासन और विकास का संगम: स्काउट-गाइड तृतीय सोपान प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार – भारत स्काउट्स और गाइड्स की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहन मिल रहा है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, हरिद्वार में आयोजित तृतीय सोपान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), गढ़वाल मंडल, श्रीमती कंचन देवरानी ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि स्काउटिंग/गाइडिंग का मूल उद्देश्य सेवा भाव है,

जिससे बच्चों में अनुशासन, स्वावलंबन और संस्कारों का विकास होता है।

14 विद्यालयों में आयोजित शिविरों में 1400 विद्यार्थियों ने भाग लिया

उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी विद्यालयों में स्काउटिंग/गाइडिंग को अनिवार्य किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री कमलेश कुमार गुप्ता और जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) श्री आशुतोष भंडारी ने भी बच्चों में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुणों को विकसित करने में स्काउटिंग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर जनपद के 14 विद्यालयों में आयोजित शिविरों में 1400 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। कार्यक्रम में उनके शिक्षकों को विद्यालयवार प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में कई गणमान्य स्काउट मास्टर व गाइड कैप्टन जैसे पुरवेंद्र कुमार शर्मा, कल्पना मेहता, अहसानुद्दीन, डॉ. शगुन सिंह, गजेंद्र सिंह, नीलम सिंह, डॉ. संतोष चमोला आदि की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 4
Users Today : 267
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 4
Users Today : 267
Users Yesterday : 930