न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » कार्यवाही » ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा: बैटरी के लिए की गई हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा: बैटरी के लिए की गई हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में हुए ई-रिक्शा चालक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि बैटरी लूटने के इरादे से चालक की हत्या की गई थी।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मूल रूप से ग्राम सुनहरा निवासी मिठवा ने अपने बेटे मुन्ना (31) के लापता होने की शिकायत की थी। 18 मई को मुन्ना का शव सालियर-मंगलौर हाईवे के किनारे बरामद हुआ।

जांच में पता चला कि मुन्ना के ई-रिक्शा की दो बैटरियां और मोबाइल फोन गायब थे। पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर सुराग जुटाए।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुरुरामराय इंटर कॉलेज के पास दो संदिग्धों को बैटरी बेचने की कोशिश करते पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों आशीष और राहुल ने जुर्म कबूल कर लिया।

उन्होंने बताया कि आशीष ने जनलक्ष्मी फाइनेंस से लिए गए लोन की किश्त चुकाने के लिए बैटरी बेचने की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने मुन्ना को ई-रिक्शा बुकिंग के बहाने बुलाया और सुनसान स्थान पर शराब पिलाकर हत्या कर दी।

जब मुन्ना ने बैटरी चोरी करते हुए राहुल को देख लिया तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को एक निर्माणाधीन मकान में छिपा दिया।

इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में एसआई अजय शाह सहित कई अधिकारी व जवान शामिल थे। पुलिस कप्तान ने टीम को सराहना के साथ पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

ALSO READ  ज्वालापुर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश नाकाम, 9 शरारती युवक गिरफ्तार – पुलिस ने कहा, अब बख्शा नहीं जाएगा माहौल बिगाड़ने वालों को!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 1
Users Today : 234
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 1
Users Today : 234
Users Yesterday : 930