(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को बहादराबाद स्थित भाजपा विधायक आदेश चौहान के आवास मानव सेवा भवन पहुंचे। यहां विधायक आदेश चौहान ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी विधायक के पुत्र प्रत्यूष के विवाह समारोह के अवसर पर वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री के आगमन पर आवास परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। सीएम धामी ने नवदंपति को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन का आशीर्वाद दिया। इस दौरान विधायक आदेश चौहान मुख्यमंत्री के आगमन से बेहद गदगद नजर आए।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर आवास पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात रहा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नीरज चौहा पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार उर्फ लल्ला, अनिल चौहान , ईश्वर चौहान ,भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा पारिवारिक और शुभ अवसर से जुड़ा रहा, जहां उन्होंने विधायक परिवार के साथ खुशियों के पल साझा किए और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देकर समारोह की गरिमा बढ़ाई।











































Users Today : 85
Users Yesterday : 797
