न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज! 11 विधानसभा क्षेत्रों में EVM-VVPAT लेकर पहुंचेंगी मोबाइल वैन, जनता खुद समझेगी वोट डालने का पूरा तरीका BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक धमाका! IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, हरिद्वार में भी मिली नई जिम्मेदारी BIG BREAKING:: आपदा प्रबंधन को लेकर सीएम धामी के 4 बड़े ऐलान, आग से प्रभावित परिवारों को मिलेगी राहत, बचाव करने वाले मददगारों को सरकार करेगी सम्मानित BIG BREAKING:: 5 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर मैदान में उतरी धामी सरकार, रोजगार से निवेश तक गिनाईं उपलब्धियां… विकास के आंकड़ों से विपक्ष को दिया जवाब! BIG BREAKING:: पवाणी अग्निकांड पीड़ितों के आंसू पोंछने पहुंचे CM धामी, हर परिवार को ₹5 लाख, 6 महीने का राशन और सुरक्षित आशियाने का भरोसा! BIG BREAKING:: देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल! मनोहर भंडारी को प्रेमनगर की कमान, पटेलनगर से सहसपुर तक बदले कोतवाली प्रभारी
Home » अभियान » BIG BREAKING:: हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज! 11 विधानसभा क्षेत्रों में EVM-VVPAT लेकर पहुंचेंगी मोबाइल वैन, जनता खुद समझेगी वोट डालने का पूरा तरीका

BIG BREAKING:: हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज! 11 विधानसभा क्षेत्रों में EVM-VVPAT लेकर पहुंचेंगी मोबाइल वैन, जनता खुद समझेगी वोट डालने का पूरा तरीका

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार विधानसभा के आगामी सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद हरिद्वार में ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जन-जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है। यह अभियान प्रारंभ हो चुका है। इसके तहत जनपद के सभी 11 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आमजन को ईवीएम एवं वीवीपैट के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने अवगत कराया है कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) पूरी होने के बाद प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए कुल 181 ईवीएम (बीयू, सीयू एवं वीवीपैट) चिन्हित की गई हैं। इनमें से 23 बैलेट यूनिट (बीयू-23), 23 कंट्रोल यूनिट (सीयू-23) और 23 वीवीपैट को अलग स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। यह प्रक्रिया मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निर्धारित मानकों एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप पूरी की गई। प्रशिक्षण के लिए चिन्हित मशीनों की सूची भी राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई है।

मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन दिखाने के लिए प्रत्येक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर के मुख्यालय पर ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर (ईडीसी) स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर आम नागरिक ईवीएम और वीवीपैट के माध्यम से वोट डालने की प्रक्रिया को समझ सकेंगे। इसके साथ ही जनपद के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन (एमडीवी) तैनात की गई हैं। ये वैन मतदान केंद्रों, गांवों, मोहल्लों, वार्डों एवं विभिन्न क्लस्टरों तक पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक करेंगी।

ALSO READ  मुख्यमंत्री के गड्ढामुक्त सड़कों के अभियान को डीएम मयूर दीक्षित ने दिया ज़मीनी अंजाम — तीन दिन में रसियाबड़ डायवर्जन होगा दुरुस्त, यात्रियों को जल्द मिलेगी राहत, हाईवे पर दौड़ेगी विकास की रफ्तार

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने तक यह व्यावहारिक जागरूकता अभियान जारी रहेगा। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद ईवीएम एवं वीवीपैट से संबंधित जागरूकता गतिविधियां केवल डिजिटल माध्यमों से संचालित की जाएंगी।

उन्होंने अवगत कराया कि अभियान की प्रगति पर भी नियमित निगरानी रखी जा रही है। इसके तहत ईडीसी एवं एमडीवी के माध्यम से कवर किए गए मतदान केंद्रों, प्रदर्शन देखने वाले लोगों तथा मॉकपोल (दिखावटी मतदान) में प्रतिभाग करने वाले नागरिकों की संख्या की साप्ताहिक अथवा पाक्षिक रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजी जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के संभ्रांत नागरिकों एवं मतदाताओं से अपील की है कि वे इस जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें और ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली को समझें। साथ ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 9 7 5 3
Users Today : 392
Users Yesterday : 663
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 9 7 5 3
Users Today : 392
Users Yesterday : 663