न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक धमाका! IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, हरिद्वार में भी मिली नई जिम्मेदारी BIG BREAKING:: आपदा प्रबंधन को लेकर सीएम धामी के 4 बड़े ऐलान, आग से प्रभावित परिवारों को मिलेगी राहत, बचाव करने वाले मददगारों को सरकार करेगी सम्मानित BIG BREAKING:: 5 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर मैदान में उतरी धामी सरकार, रोजगार से निवेश तक गिनाईं उपलब्धियां… विकास के आंकड़ों से विपक्ष को दिया जवाब! BIG BREAKING:: पवाणी अग्निकांड पीड़ितों के आंसू पोंछने पहुंचे CM धामी, हर परिवार को ₹5 लाख, 6 महीने का राशन और सुरक्षित आशियाने का भरोसा! BIG BREAKING:: देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल! मनोहर भंडारी को प्रेमनगर की कमान, पटेलनगर से सहसपुर तक बदले कोतवाली प्रभारी BIG BREAKING:: “संविधान दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने दिलाई शपथ, न्याय-स्वतंत्रता-समानता के मूल्यों को अपनाने का दिया संदेश”
Home » ऐलान » BIG BREAKING:: आपदा प्रबंधन को लेकर सीएम धामी के 4 बड़े ऐलान, आग से प्रभावित परिवारों को मिलेगी राहत, बचाव करने वाले मददगारों को सरकार करेगी सम्मानित

BIG BREAKING:: आपदा प्रबंधन को लेकर सीएम धामी के 4 बड़े ऐलान, आग से प्रभावित परिवारों को मिलेगी राहत, बचाव करने वाले मददगारों को सरकार करेगी सम्मानित

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय, देहरादून में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनसहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भूतपूर्व सैनिकों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, पुलिस तथा अन्य वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्मिकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनके सहयोग से आम जनमानस को आपदाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रथम चरण में अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में प्रति एक हजार विद्यार्थियों पर एक शिक्षक को राज्य सरकार द्वारा आपदा मित्र अथवा आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। इनके माध्यम से छात्र-छात्राओं को आपदाओं के प्रति निरंतर जागरूक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आवासीय भवनों में किसी भी प्रकार की दुर्घटना के कारण आग लगने की घटना को आपदा के रूप में स्वीकार किया जाएगा तथा ऐसे अग्निकांड से प्रभावित व्यक्तियों को राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के मानकों के अनुरूप राहत राशि प्रदान की जाएगी। आपदाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं के दौरान निःस्वार्थ भाव से राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस असवर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) पुस्तिका एवं उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन योजना (एसडीएमपी) 2026–27 का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों के कारण आपदा प्रबंधन हमारे लिए निरंतर एक चुनौतीपूर्ण विषय है। प्रदेश को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपदाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ ही प्रत्येक स्तर पर पूर्व तैयारियों को मजबूत करना आवश्यक है। आपदा प्रबंधन से विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी जोड़ा जा रहा है।

ALSO READ  गणेश जोशी का बड़ा ऐलान: हॉर्टिटूरिज्म से खुलेगा किसानों की आमदनी का नया रास्ता, ड्रैगन फ्रूट–कीवी को बढ़ावा, जंगली जानवर व बाढ़ से फसल नुकसान भी अब बीमा में शामिल, माल्टा–गलगल को मिला MSP

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है। आपदा की सूचना मिलते ही पूरा तंत्र सक्रिय हो और प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द राहत एवं सहायता पहुंचे। कठिन परिस्थितियों में आपदा प्रभावितों के बीच जाकर उनके साथ खड़े रहना आवश्यक है। पिछले दो-तीन वर्षों में प्रदेश ने अनेक आपदाओं का सामना किया है। इस दौरान शासन-प्रशासन तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों ने बेहतर समन्वय के साथ त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किए हैं।

मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि 12 नवंबर 2023 को दीपावली के दिन उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में 41 श्रमिक फंस गए थे। सभी श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना एक बड़ी चुनौती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों ने आपसी समन्वय के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाया। प्रधानमंत्री निरंतर बचाव अभियान की प्रगति की जानकारी लेते रहे। प्रधानमंत्री कार्यालय तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की टीमों का भी अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिलक्यारा बचाव अभियान के दौरान अनेक तकनीकी चुनौतियां सामने आईं। श्रमिकों की सुरक्षित निकासी के लिए एक साथ विभिन्न वैकल्पिक उपायों पर कार्य किया गया। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की सहायता ली गई। लगभग 17 दिनों के अथक प्रयासों के बाद 28 नवंबर 2023 को सभी 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने में सफलता मिली। बाबा बौखनाग के आशीर्वाद, श्रमिकों के धैर्य, बचाव दलों के अथक परिश्रम तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से यह अभियान सफल हुआ। मुख्यमंत्री ने भूकंप की दृष्टि से उत्तराखण्ड की संवेदनशीलता को देखते हुए भूकंप से बचाव के लिए भी मॉक ड्रिल आयोजित किए जाने पर जोर दिया।

ALSO READ  BIG BREAKING:: जौनपुर महोत्सव में CM धामी का धमाकेदार ऐलान! 52 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, थत्यूड़ CHC बनेगा उप जिला चिकित्सालय, सड़क-पेयजल और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए पूर्व तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया तथा आपदा के बाद पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। सिलक्यारा बचाव अभियान केवल एक सफल बचाव अभियान ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता का भी महत्वपूर्ण उदाहरण था। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना, जिला स्तर से लेकर भारत सरकार के स्तर तक बेहतर टीम वर्क तथा शीर्ष नेतृत्व द्वारा धरातल पर रहकर मार्गदर्शन प्रदान करना इस अभियान की सफलता के महत्वपूर्ण आधार रहे।

मुख्य सचिव ने कहा कि आपदा से प्रभावित अंतिम व्यक्ति तक समय पर सहायता पहुंचाना हमारा उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने आपदा प्रबंधन में आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग, प्रदेश में स्थित केंद्रीय संस्थानों की विशेषज्ञता का लाभ लेने, स्थानीय समुदायों की सहभागिता तथा विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े अनुभवों के व्यवस्थित दस्तावेजीकरण को भी आवश्यक बताया।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सिलक्यारा बचाव अभियान, प्रदेश में आपदा प्रबंधन तंत्र के सुदृढ़ीकरण, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, पूर्व चेतावनी प्रणाली, क्षमता विकास तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश में 133 क्यूआरटी गठित किए गए हैं, जिनमें 2250 सदस्य शामिल हैं। भूकंप की पूर्व चेतावनी के लिए 169 सेंसर एवं 112 सायरन स्थापित किए गए हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, खजान दास, प्रदीप बत्रा एवं श्री भरत सिंह चौधरी, राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला एवं लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) रघुवीर सिंह भण्डारी, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, सचिवगण तथा शासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के सभी जिलाधिकारी तथा विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 9 7 0 4
Users Today : 343
Users Yesterday : 663
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 9 7 0 4
Users Today : 343
Users Yesterday : 663