न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पवाणी अग्निकांड पीड़ितों के आंसू पोंछने पहुंचे CM धामी, हर परिवार को ₹5 लाख, 6 महीने का राशन और सुरक्षित आशियाने का भरोसा! BIG BREAKING:: देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल! मनोहर भंडारी को प्रेमनगर की कमान, पटेलनगर से सहसपुर तक बदले कोतवाली प्रभारी BIG BREAKING:: “संविधान दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने दिलाई शपथ, न्याय-स्वतंत्रता-समानता के मूल्यों को अपनाने का दिया संदेश” BIG BREAKING:: हरिद्वार में बड़ा फैसला! पूरे नगर निगम क्षेत्र में मीट बिक्री पर लगेगा प्रतिबंध, ज्वालापुर भी आएगा दायरे में—50 हजार से 1 लाख तक जुर्माने की तैयारी! BIG BREAKING:: सौंग-जमरानी बांध परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के सख्त निर्देश; मार्च 2027 तक कॉफर डैम निर्माण का लक्ष्य BIG BREAKING:: नशे से दूरी, विकसित भारत की मजबूरी नहीं जिम्मेदारी! युवाओं को नशामुक्त जीवन का दिलाया संकल्प, प्रियंका शुक्ला ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश
Home » सहायता » BIG BREAKING:: पवाणी अग्निकांड पीड़ितों के आंसू पोंछने पहुंचे CM धामी, हर परिवार को ₹5 लाख, 6 महीने का राशन और सुरक्षित आशियाने का भरोसा!

BIG BREAKING:: पवाणी अग्निकांड पीड़ितों के आंसू पोंछने पहुंचे CM धामी, हर परिवार को ₹5 लाख, 6 महीने का राशन और सुरक्षित आशियाने का भरोसा!

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को उत्तरकाशी जनपद की मोरी तहसील के अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी पीड़ा सुनी और प्रत्येक प्रभावित परिवार से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं, जरूरतों और अपेक्षाओं की जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने अग्निकांड प्रभावित प्रत्येक परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही अधिकारियों को नुकसान का वास्तविक आकलन कर पीड़ितों को तत्काल राहत और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सर्दी और संभावित बर्फबारी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सबसे पहले प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी परिवार को प्रतिकूल मौसम में परेशानी न हो। अग्निकांड में घरों के साथ छह माह का सुरक्षित राशन भी नष्ट होने पर मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के लिए आगामी छह माह के राशन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। जरूरत के अनुसार विद्यालय की व्यवस्था कर शिक्षा जारी रखी जाए। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने को भी कहा।

ALSO READ  "हरिद्वार कांवड़ मेला 2025: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस ने जारी किया 24x7 हेल्पलाइन नंबर 9528625934"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 8 9 2 9
Users Today : 231
Users Yesterday : 783
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 8 9 2 9
Users Today : 231
Users Yesterday : 783