न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पवाणी अग्निकांड पीड़ितों के आंसू पोंछने पहुंचे CM धामी, हर परिवार को ₹5 लाख, 6 महीने का राशन और सुरक्षित आशियाने का भरोसा! BIG BREAKING:: देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल! मनोहर भंडारी को प्रेमनगर की कमान, पटेलनगर से सहसपुर तक बदले कोतवाली प्रभारी BIG BREAKING:: “संविधान दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने दिलाई शपथ, न्याय-स्वतंत्रता-समानता के मूल्यों को अपनाने का दिया संदेश” BIG BREAKING:: हरिद्वार में बड़ा फैसला! पूरे नगर निगम क्षेत्र में मीट बिक्री पर लगेगा प्रतिबंध, ज्वालापुर भी आएगा दायरे में—50 हजार से 1 लाख तक जुर्माने की तैयारी! BIG BREAKING:: सौंग-जमरानी बांध परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के सख्त निर्देश; मार्च 2027 तक कॉफर डैम निर्माण का लक्ष्य BIG BREAKING:: नशे से दूरी, विकसित भारत की मजबूरी नहीं जिम्मेदारी! युवाओं को नशामुक्त जीवन का दिलाया संकल्प, प्रियंका शुक्ला ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश
Home » तबादले » BIG BREAKING:: देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल! मनोहर भंडारी को प्रेमनगर की कमान, पटेलनगर से सहसपुर तक बदले कोतवाली प्रभारी

BIG BREAKING:: देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल! मनोहर भंडारी को प्रेमनगर की कमान, पटेलनगर से सहसपुर तक बदले कोतवाली प्रभारी

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है।

पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने कई कोतवालियों के प्रभारी निरीक्षकों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए नई तैनातियां की हैं। इस फेरबदल में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस व्यवस्था में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी जानकारी के मुताबिक, कमल मोहन भंडारी को शहर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। वहीं कुंदन सिंह राणा को पटेलनगर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। मनोहर भंडारी को प्रेमनगर कोतवाली प्रभारी और नरेंद्र बिष्ट को सहसपुर कोतवाली प्रभारी नियुक्त किया गया है।

शहर और देहात की कोतवालियों में बदले प्रभारी

पुलिस कप्तान की ओर से किए गए इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को दी गई है। शांति कुमार, बीएल भारती और मनोज नौटियाल को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन अधिकारियों की तैनाती के साथ ही जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिसिंग को नए सिरे से व्यवस्थित करने की कवायद की गई है।

कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस

राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ती शहरी आबादी, यातायात का दबाव और अपराध नियंत्रण पुलिस के सामने बड़ी चुनौती हैं। ऐसे में कोतवाली प्रभारियों के बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नई जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध पर नियंत्रण, लंबित मामलों का निस्तारण, प्रभावी गश्त और आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की चुनौती रहेगी।

अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद देहरादून पुलिस की कार्यप्रणाली में कितना बदलाव दिखाई देता है और राजधानी की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में यह फेरबदल कितना कारगर साबित होता है।

ALSO READ  "नए साल 2026 की धमाकेदार शुरुआत: एसएसपी की ट्रांसफर एक्सप्रेस चली, हरिद्वार में 4 दरोगाओं की कुर्सियों में बड़ा फेरबदल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 8 9 2 9
Users Today : 231
Users Yesterday : 783
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 8 9 2 9
Users Today : 231
Users Yesterday : 783