न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर प्रशासन अलर्ट मोड में, सीसीटीवी से हर घाट पर पैनी नजर—अफसरों को भीड़ नियंत्रण के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: हरिद्वार में यातायात नियमों की अनदेखी पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 42 वाहनों के 44 चालान, 2 सीज; बसों में यात्री सुरक्षा मानकों की भी खुली पोल BIG BREAKING:: रविदास जी के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार, समानता और सम्मान के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखंड BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे CM धामी, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर टेका मत्था, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: गुरु रविदास जयंती वर्ष पर हरिद्वार पहुंचेंगे सीएम धामी, धनौरी में समरसता संकल्प यात्रा में करेंगे प्रतिभाग; प्रशासन अलर्ट! BIG BREAKING:: रुड़की की कमान अब IAS गौरी प्रभात के हाथों में, नई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संभाला कार्यभार!
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: हरिद्वार में यातायात नियमों की अनदेखी पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 42 वाहनों के 44 चालान, 2 सीज; बसों में यात्री सुरक्षा मानकों की भी खुली पोल

BIG BREAKING:: हरिद्वार में यातायात नियमों की अनदेखी पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 42 वाहनों के 44 चालान, 2 सीज; बसों में यात्री सुरक्षा मानकों की भी खुली पोल

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा एवं एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में कुल 42 वाहनों के विरुद्ध 44 चालान किए गए तथा दो मालवाहक वाहन सीज किए गए। कार्रवाई में 19 बसें भी शामिल रहीं।

कश्यप आश्रम, ऋषिकुल, मायापुर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले तथा नो स्टॉपिंग क्षेत्र में खड़े 19 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहन आमजन के सुरक्षित आवागमन में बाधा डालने के साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ाते हैं।

बसों की जांच में तीन बसों के आपातकालीन द्वार निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिले तथा तीन बसों में क्षमता से अधिक यात्री पाए गए। दो बसों में अनधिकृत परिवर्तन के अतिरिक्त विभिन्न वाहनों में परमिट, कर एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों संबंधी अनियमितताओं पर भी चालान किए गए। बकाया कर, बीमा एवं फिटनेस के अभिलेखों संबंधी अनियमितताओं पर दो मालवाहक वाहन सीज किए गए।

श्यामपुर क्षेत्र में निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले सात वाहनों के चालान किए गए। अभियान में परिवहन कर अधिकारी रवीन्द्र पाल सैनी एवं परिवहन उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार भी शामिल रहे।

परिवहन विभाग ने वाहन चालकों एवं स्वामियों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने, गति सीमा का पालन करने तथा यात्री सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की है। आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

ALSO READ  "वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 4 5 7
Users Today : 564
Users Yesterday : 660
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 4 5 7
Users Today : 564
Users Yesterday : 660