न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड में उद्योगों और निर्यात को नई उड़ान, धामी बोले– निवेशकों के लिए सरकार बनेगी सारथी, प्रदेश में खुलेंगे रोजगार के नए द्वार BIG BREAKING:: एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं पर अपर परिवहन आयुक्त ने जताया संतोष, चैटबॉट और टोकन प्रणाली की सराहना, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क को लेकर दिए अहम निर्देश BIG BREAKING:: बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध असलहा तस्करी गिरोह का चौथा बदमाश भी गिरफ्तार, 6 पिस्टल और तमंचा समेत हथियारों का जखीरा बरामद BIG BREAKING:: सीएम धामी ने सपरिवार की डिजिटल जनगणना, प्रदेशवासियों से की स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील BIG BREAKING:: लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल, हरिद्वार में मतदाता जागरूकता वाहनों को डीएम मयूर दीक्षित ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगा अभियान BIG BREAKING:: हरिद्वार में इंसानियत शर्मसार: 11 माह की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
Home » अभियान » BIG BREAKING:: लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल, हरिद्वार में मतदाता जागरूकता वाहनों को डीएम मयूर दीक्षित ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगा अभियान

BIG BREAKING:: लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल, हरिद्वार में मतदाता जागरूकता वाहनों को डीएम मयूर दीक्षित ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगा अभियान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी विधानसभा निर्वाचन में निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट परिसर से मतदाता जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में संचालित इस जागरूकता अभियान के तहत जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जागरूकता वाहन भ्रमण करेंगे। यह वाहन गांवों, कस्बों एवं शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की कार्यप्रणाली,मतदान प्रक्रिया तथा इनके उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे।

अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं के मन में मतदान प्रक्रिया को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांति या संशय को दूर करना, उन्हें ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के प्रति जागरूक करना तथा आगामी विधानसभा निर्वाचन में निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना है।

जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जागरूकता अभियान को जनपद के प्रत्येक क्षेत्र तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकें।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ALSO READ  मुख्यमंत्री आवास में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण, सीता अशोक का लगाया पौधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 7 1 5
Users Today : 742
Users Yesterday : 786
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 7 1 5
Users Today : 742
Users Yesterday : 786