न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जयकारों से गूंज उठी केदारघाटी, ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुई बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली BIG BREAKING:: बीएचईएल हरिद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्थापना दिवस, कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने फहराया ध्वज BIG BREAKING:: रीमा के खनन स्थलों पर डीएम अपूर्वा पांडे का छापा, नियमों की अनदेखी पर सख्त रुख; CCTV और पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिए कड़े निर्देश BIG BREAKING:: लोन क्लोजर के 1.44 लाख रुपये डकारकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत कुरुक्षेत्र से दबोचा BIG BREAKING:: एसएसपी के निर्देश पर हरिद्वार में सघन चेकिंग अभियान, होटल लज्जा के पास बहादराबाद पुलिस ने की वाहनों की जांच BIG BREAKING:: प्रवासी उत्तराखण्डियों की ताकत से संवरेगा देवभूमि का भविष्य, CM धामी ने किया अपनी जड़ों और पैतृक गांवों से जुड़े रहने का आह्वान; 30 प्रवासियों की पहल को सराहा
Home » निरीक्षण » BIG BREAKING:: रीमा के खनन स्थलों पर डीएम अपूर्वा पांडे का छापा, नियमों की अनदेखी पर सख्त रुख; CCTV और पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिए कड़े निर्देश

BIG BREAKING:: रीमा के खनन स्थलों पर डीएम अपूर्वा पांडे का छापा, नियमों की अनदेखी पर सख्त रुख; CCTV और पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिए कड़े निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)बागेश्वर । जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने शुक्रवार को रीमा क्षेत्र के विभिन्न माइनिंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर खनन कार्यों की व्यवस्थाओं एवं पर्यावरणीय मानकों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं खनन संचालकों को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में खनन गतिविधियों का संचालन निर्धारित नियमों एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने माइनिंग स्थलों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने तथा उनकी रिकॉर्डिंग का नियमित डेटा बैकअप सुरक्षित रखने के निर्देश दिए, ताकि खनन गतिविधियों की प्रभावी एवं निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि खनन कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम ने खनन क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को विशेष प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए आवश्यकतानुसार वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और खनन गतिविधियों के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने वेस्ट मटेरियल को निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही रखने तथा इसके उचित प्रबंधन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आसपास के प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रेखोला गांव भी पहुंचीं, जहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्रीय भ्रमण करने तथा जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य खनन गतिविधियों में पारदर्शिता, नियमों का पालन और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करना है।

ALSO READ  जमीनी हकीकत पर पैनी नजर, श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित — खुद कर रहे हर व्यवस्था का निरीक्षण, स्वास्थ्य, सफाई और सुरक्षा पर दे रहे विशेष ध्यान

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार भूपाल गिरी गोस्वामी एवं खनन अधिकारी नाजिया हसन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 9 1 5 3
Users Today : 896
Users Yesterday : 831
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 9 1 5 3
Users Today : 896
Users Yesterday : 831